फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wilde life

हरियाणा सचिवालय में निकला अजगर, वाइल्ड लाइफ टीम ने पकड़ा

Mon, 25 Nov 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
wilde life
हरियाणा सचिवालय में रविवार दोपहर अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तत्काल एक सांप पकड़ने वाले को बुलाया, लेकिन वह अजगर को पकड़ नहीं सका। उसके बाद वाइल्ड लाइफ की टीम को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच मिनट में ही अजगर को पकड़ लिया। उसके बाद अजगर को नेपली के जंगलों में छोड़ दिया। अजगर की लंबाई लगभग 8 फीट बताई जा रही है।
विज्ञापन

छुट्टी का दिन होने से हरियाणा सचिवालय में रद्दी हटाने का काम किया जा रहा था। दोपहर लगभग डेढ़ बजे रद्दी के बीच से एक अजगर निकल आया। कर्मचारी डर गए और उन्होंने एक निजी सांप पकड़ने वाले को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद भी वह अजगर को पकड़ा नहीं पाया। उसके बाद कर्मचारियोें ने तत्काल वाइल्ड लाइफ की टीम को सूचना दी। टीम तत्परता से मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने का काम शुरू किया। लगभग पांच मिनट में टीम ने अजगर को पकड़ लिया। उसके बाद टीम ने अजगर को नेपली के जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed