{"_id":"913d04a4a8dbd06fbd3847105013b47a","slug":"wife-trouble-man-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से परेशान था, ट्रक के आगे कूदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से परेशान था, ट्रक के आगे कूदा
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Thu, 02 Oct 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के रोजाना झगड़ा करने से परेशान गांव डेहलों निवासी जीवन कुमार ने बुधवार को अपने गांव में ही ट्रक के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद जीवन का शव कब्जे में ले लिया है। इस मामले में जीवन के भाई तरुण कुमार उर्फ रिंकू की शिकायत पर थाना डेहलों की पुलिस ने मृतक की पत्नी आरती देवी के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
तरुण द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक जीवन की शादी आरती के साथ करीब 12 वर्ष पहले हुई थी। जीवन कुमार हलवाई था और उनके दो बच्चे भी थे। आरती अक्सर जीवन के साथ किसी न किसी घरेलू बात को लेकर झगड़ा करती रहती थी। जिसे लेकर जीवन काफी परेशान था। कुछ दिन पहले आरती जीवन के साथ झगड़ा कर रही थी। जीवन ने इसके बारे में सब लोगों को बताया था
बुधवार को जीवन का भाई और उसके कुछ रिश्तेदार इकट्ठा होकर आरती के साथ उसका समझौता करवाने गए थे। समझौते के दौरान दोनोें की फिर से कहासुनी हो गई। इसी दौरान जीवन वहां से भाग गया और सड़क पर जा पहुंचा। वह भी उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। जीवन ने सड़क के बीच से गुजर रहे ट्रक के आगे कूद कर जान दे दी। थाना डेहलों के एसएचओ अमनदीप सिंह ने कहा कि आरोपी आरती अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश करने में जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।