{"_id":"5ebffa518ebc3e902b0f782a","slug":"wife-asked-for-corona-virus-test-husband-threatened-to-kill-her-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः पत्नी ने कोरोना टेस्ट के लिए कहा तो पति ने दी जान से मारने की धमकी, पहुंचा सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः पत्नी ने कोरोना टेस्ट के लिए कहा तो पति ने दी जान से मारने की धमकी, पहुंचा सलाखों के पीछे
Sat, 16 May 2020 08:15 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 16 May 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
देश में कोरोना के आंकड़ों में रोज इजाफा हो रहा है। कोरोना का संक्रमण के खतरे को देखते हुए जांच में भी तेजी लाई जा रही ताकि कोरोना वायरस की चेन तोड़ी जाए। वहीं हरियाणा के हिसार से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
विज्ञापन
दरअसल यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ कोरोना जांच को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला चाहती है कि उसका पति कोरोना की जांच कराए, लेकिन पति ने जांच कराने से साफ इनकार कर दिया साथ ही जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
विज्ञापन
हिसार पुलिस स्टेशन के एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि महिला को जब इसके पति ने धमकी दी तो महिला ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इस पर कार्रवाई कर करते हुए हमने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बताया कि महिला का पति बठिंडा से लौटकर आया था इसलिए पत्नी चाहती थी वह कोविड-19 का परीक्षण करा ले।
विज्ञापन