फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   why hostage indian not come back to iraq

इराक से अभी क्यों नहीं लौटना चाहते 168 भारतीय?

Sun, 01 Feb 2015 08:56 AM IST
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 01 Feb 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
why hostage indian not come back to iraq

वापस की टिकट के पैसे भारत सरकार देने को तैयार है। इराक वाले अभी वापस भेजने को तैयार हैं, लेकिन अभी 168 भारतीय वापस लौटना नहीं चाहते।

विज्ञापन


इराक के बसरा स्पोर्ट सिटी में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में बंधक बनाए गए 168 युवक कंपनी से अपना तीन महीने का वेतन लेकर स्वदेश लौटेंगे। कंपनी ने बकाया वेतन के लिए युवकों को दो महीने का समय दिया है। कंपनी वेतन बंधक युवकों के खाते में डालेगी। यह भारत सरकार के दखल और भारतीय दूतावास द्वारा कंपनी के मालिकों से बातचीत के बाद ही संभव हो सका है। अब सभी युवकों ने स्वदेश लौटने की तैयारी शुरू कर दी है। सभी युवक बीस फरवरी तक भारत लौट आएंगे।
विज्ञापन


गांव जटाना के रुपिंदर पाल सिंह रुबी ने इराक से फोन पर बताया कि तीन दिन पहले नई दिल्ली स्थित दूतावास से एक अधिकारी इराक दूतावास पहुंचे थे। वहां से दूतावास के अधिकारी कंपनी में आए और उन्होंने बंधक बनाए गए सब युवकों से बातचीत की। सब युवकों ने उन्हें कह दिया कि उनका काफी वेतन कंपनी के पास बकाया है। वह उसे लिए बिना यहां से नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी मालिक वेतन देने पर राजी

why hostage indian not come back to iraq

रुबी ने बताया कि बंधक बनाए गए सभी युवकों ने दूतावास के अधिकारियों से कहा कि वह कर्ज लेकर यहां काम करने के लिए आए थे। अगर वेतन लिए बगैर स्वदेश लौटेंगे तो कर्जदार उन्हें तंग करेंगे। इस पर दूतावास के अधिकारियों ने कंपनी के मालिकों से बातचीत की। इसके बाद कंपनी मालिक वेतन देने पर राजी हो गए।

उन्होंने कहा कि दूतावास के अधिकारियों ने उन्हें कहा है कि वह छह फरवरी को सभी बंधकों को यहां से निकलवा लेंगे। कंपनी मालिक अभी उन्हें तीन महीने का वेतन देकर भेज देगा। रुबी ने कहा कि जब बाकी वेतन के बारे में दूतावास के अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में कंपनी मालिक उनके पैसे उनके खाते में डाल देगा।

सब बंधक भारतीयों को स्वदेश भेजा जाएगा

why hostage indian not come back to iraq

रुबी ने कहा कि दूतावास के आश्वासन पर सब बंधक मान गए और स्वदेश लौटने के लिए तैयार हो गए। रुबी ने कहा कि अभी सब बंधकों के पासपोर्ट कंपनी अधिकारियों के पास ही हैं, जिसे दूतावास के अधिकारी ही ले सकेंगे। अभी तक तो उन्हें यहीं बताया गया है कि भारत सरकार के खर्च पर सब बंधक भारतीयों को स्वदेश भेजा जाएगा।

रुबी ने कहा कि दूतावास द्वारा दी गई इस खबर के बाद सभी बंधक काफी खुश हैं। सब लोगों ने अपने घर लौटने की तैयारी भी शुरू कर दी है। रुबी ने कहा कि अपने पैसों की खातिर काफी संघर्ष करना पड़ा। परिजनों को देखे हुए काफी समय हो चुका है। अब बस उनके दिल में परिजनों से मिलने की ही चाह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed