फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   whatsapp 'voice call' extended difficulties for security agencies

वाट्सएप का एक नया फीचर पुलिस की आंख में खटका

Fri, 10 Apr 2015 04:45 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Apr 2015 04:45 PM IST
विज्ञापन
whatsapp 'voice call'  extended difficulties for security agencies

वॉट्सएप के अपडेट वर्जन में शुरू की गई वॉइस कॉलिंग की सुविधा सुरक्षा के मद्देनजर खतरनाक साबित हो सकती है। इस अपडेट एप्लीकेशन को फिलहाल एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे स्मार्ट फोन में उपलब्ध करवाया गया है और जल्द ही एप्पल व विंडो पर भी यह सुविधा मिलने लगेगी।

विज्ञापन


लेकिन, दिक्कत यह है कि इस वॉइस कॉलिंग का कोई रिकॉर्ड न तो टेलीकॉम ऑपरेटर के पास होगा और न ही टावर डाटा आसानी से मिल सकेगा। ऐसे में यह फीचर सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के लिए नया सिरदर्द बन सकता है।
विज्ञापन


यह होगा नुकसान: कोई अपराध हो या सुरक्षा चौकसी, मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड गुत्थी सुलझाने में मददगार साबित होते हैं। टेलीकॉम ऑपरेटरों की मदद से हत्याकांड और अपहरण जैसी कई बड़ी वारदात को भी  पुलिस आसानी से सुलझा चुकी है, लेकिन नए फीचर से वाट्सएप कॉलिंग का रिकॉर्ड नहीं मिलने से अपराधियों पर शिकंजा कसना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैटिंग रिकार्ड निकालना भी मुश्किल: साइबर सेल विभाग के अनुसार, वॉट्सएप पर की गई चैटिंग को मोबाइल से डिलीट करने के बाद उसे निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसके बाद नार्मल प्रोसेस से चैटिंग रिकार्ड नहीं निकाला जा सकता है। हालांकि, जांच की पूरी प्रोसेस के दौरान वॉट्सएप चैटिंग रिकार्ड निकाला जा सकता है।

मार्केट में नया है यह फीचर

whatsapp 'voice call'  extended difficulties for security agencies

साइबर सेल विभाग के अनुसार, अभी इस फीचर को मार्केट में आए तीन-चार दिन हुए हैं और अब तक इस साफ्टवेयर के जरिए क्राइम होने की कोई शिकायत नहीं आई है। हालांकि, भविष्य में इस साफ्टवेयर से जुड़ी शिकायतें आ सकती हैं, जिनके निपटारे के लिए फिलहाल पुलिस के पास कोई साधन नहीं है।

साइबर सेल के डीएसपी दीपक यादव ने बताया कि ज्यादातर बाहरी सोशल साइट्स से जुड़े मामलों में पुलिस को परेशानी होती है। अगर कोई विदेशी कंपनी है तो उसकी डिटेल्स के लिए संबंधित एजेंसी से मदद लेनी पड़ती है। आमतौर पर डिटेल्स मिल जाती है, लेकिन कई डिटेल्स सौंपने से एजेंसी भी इनकार कर देती है। इससे पुलिस की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।

दीपक यादव, डीएसपी, आईआरबी व साइबर सेल विभाग के अनुसार वॉट्सएप कॉलिंग की कोई भी डिटेल्स टेलीकॉम कंपनियों के पास नहीं होती है। इससे जुड़े मामलों में अगर शिकायतकर्ता के पास कोई रिकार्डिंग होगी, तभी पुलिस कुछ कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed