{"_id":"5cb1b3e0bdec221473375995","slug":"weird-answers-by-students-in-exam-paper-haryana-board-exam-paper-checking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परीक्षक रह गए हैरान, परीक्षार्थी ने जवाब में लिखा- ‘गुरु जी फेल ना करियो नहीं तो मेरा ब्याह ना होवै'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षक रह गए हैरान, परीक्षार्थी ने जवाब में लिखा- ‘गुरु जी फेल ना करियो नहीं तो मेरा ब्याह ना होवै'
Sat, 13 Apr 2019 03:33 PM IST
खुशबू गोयल
हरीश पौड़िया, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
हरीश पौड़िया, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 13 Apr 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग के दौरान सवालों के अजीबोगरीब जवाब पढ़ने को मिल रहे हैं। वो भी ऐसे-ऐसे कि पढ़कर हैरानी होगी और हंसी भी आएगी। ‘जै पास कर दिया तो तू म्हारा फूफा, फेल कर दिया तो मैं थारा फूफा...’, ‘गुरु जी मन्नै फेल ना करियो नहीं तो मेरा ब्याह ना होवै...’।
भिवानी बोर्ड के परीक्षार्थियों ने पास होने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में प्रश्नों के उत्तर लिखने की बजाए इस तरह की अपीलों का सहारा लिया है। कुछ परीक्षार्थियों ने अध्यापकों को नंबर बढ़ाने के बदले में रुपये देने के नोट भी उत्तर पुस्तिकाओं में लिखे हैं। एक सरकारी स्कूल में दसवीं की ओपन व फ्रेश की उत्तर पुस्तिकाएं चेक की जा रही हैं।

रोज तीन से चार ऐसे केस सामने आ रहे हैं
इन उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने वाले टीचरों के सामने हर रोज तीन से चार ऐसे केस आ रहे हैं। इनमें परीक्षार्थियों ने अलग-अलग तर्क देकर अध्यापकों से उन्हें पास करने की अपील की है। अध्यापकों ने बताया कि कुछ परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखने की बजाय प्रश्न पत्र को ही हूबहू उतार दिया है। वहीं एक परीक्षार्थी ने लिखा है कि अगर वो इस परीक्षा में पास नहीं हो सका तो उसकी शादी रुक जाएगी।
मूल्यांकन केंद्रों पर रखी जा रही आठ कैमरों से नजर
परीक्षा केंद्र की मुख्य परीक्षा नियंत्रक कांता देवी ने बताया कि उनके परीक्षा मूल्यांकन केंद्र पर आठ कैमरे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से लगाए गए हैं। इन सभी कैमरों की मॉनीटरिंग हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कंट्रोल रूम से होती है। इन कैमरों को लगाने का उद्देश्य मूल्यांकन की प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने का है।