फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wedding photo album bad, right or compensation orders

शादी की यादगार लम्हें खराब, सही करने या मुआवजा के आदेश

Sun, 14 Feb 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 14 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Wedding photo album bad, right or compensation orders

शादी की धुंधली फोटो एलबम देने पर उपभोक्ता फोरम ने डिजिटल स्टूडियो के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। फोरम ने सहगल डिजिटल स्टूडियो को निर्देश दिया कि वह शिकायतकर्ता को एक महीने के अंदर सही फोटो एलबम दे। एलबम न देने पर 40 हजार रुपये वापस करने के अलावा 10 हजार रुपये मुआवजा और सात हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-1 के प्रेजाइडिंग मेंबर सुरजीत कौर और सदस्य सुरेश कुमार सरदना ने सुनवाई के बाद दिया है। शिकायतकर्ता ए प्रजापति निवासी सेक्टर-38 वेस्ट चंडीगढ़ ने लांडरा जिला मोहाली के मेसर्स सहगल डिजिटल स्टूडियो के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने शिकायत में कहा कि वर्ष 2011 में उन्होंने अपनी बेटी के विवाह समारोह की वीडियो और फोटोग्राफी के लिए सहगल स्टूडियो को हायर किया। शादी के दिन शिकायतकर्ता ने 35 हजार रुपये नगद और पांच हजार रुपये चेक के माध्यम से लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें सीडी तो मिली लेकिन बार बार निवेदन के बाद भी एलबम नहीं दी। काफी मशक्कत के बाद 6 जून 2014 को उन्होंने उन्हें एलबम दी लेकन उसकी फोटो काफी धुंधली थी। उन्होंने तुरंत इसे लौटा कर एलबम सही कर देने को कहा।


इसके बाद कई बार कहने के बावजूद उन्हें एलबम नहीं दी गई। स्टूडियो की ओर से उपभोक्ता फोरम में पक्ष न रखने पर उपभोक्ता फोरम ने इसे एकतरफा (एक्सपार्टी) करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed