{"_id":"5d5be8968ebc3e89c86174e8","slug":"web-series-netflix-sacred-games-2-in-controversy-saif-ali-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों में सैक्रेड गेम्स-2, एसजीपीसी ने जताया एतराज, ये सीन हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों में सैक्रेड गेम्स-2, एसजीपीसी ने जताया एतराज, ये सीन हटाने की मांग
Wed, 21 Aug 2019 12:30 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क/डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क/डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sacred Games 2
- फोटो : amar ujala mumbai
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स के एक दृश्य में सिख ककारों की बेअदबी का गंभीर नोटिस लिया है। नेटफ्लिक्स पर दिखाई जा रही इस वेब सीरीज के इस दृश्य में अभिनेता सैफ अली खान समुद्र में अपना कड़ा उतार कर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। सैफ अली खान का पात्र जब कड़ा समुद्र में फेंकता है, उस समय वह सिख पात्र में था।
विज्ञापन
एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी डॉ. रूप सिंह ने कहा कि सिख धर्म में ककारों की बड़ी महत्ता है। किसी भी व्यक्ति को ककारों की बेअदबी करने की आज्ञा नहीं दी जा सकती। किसी भी फिल्म, नाटक या वेब सीरीज के अदाकार, प्रोड्यूसर, लेखक व निर्देशक को किसी की धार्मिक भावनाओं की तौहीन नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- दिल्ली में हथिनीकुंड बैराज के नाम से क्यों है खौफ, यहां का पानी कैसे मचाता है तबाही, पूरी कहानी
विज्ञापन
यदि किसी पात्र को एक सिख के रूप में दिखाया जाता है, तब सिख सिद्धांतों, इतिहास और सिख धर्म के सरोकारों को निभाया जाना जरूरी है। डॉ. रूप सिंह ने कहा कि इस विवादित दृश्य को तुरंत हटाया जाना चाहिए। यदि इस दृश्य को न हटाया गया तो एसजीपीसी इस कंपनी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी।