फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   web based taxi service going to be close

पर्यटकों के लिए बुरी खबर, यहां बंद हो रही टैक्सी सर्विस

Thu, 12 Mar 2015 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Mar 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन
web based taxi service going to be close

शहर में अवैध तरीके से चल रही वेब बेस्ड टैक्सियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को चंडीगढ़ प्रशासन के आला अधिकारियों ने बेव बेस्ड टैक्सी संचालकों के साथ मीटिंग की और अवैध तरीके से संचालित हो रही टैक्सी सेवा को बंद करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


शहर के 5-7 वेब बेस्ड बड़ी टैक्सी ऑपरेटर को भी मीटिंग में बुलाया गया था। उन्हें भी बिना अनुमति लिए दी जा रही टैक्सी सेवा को बंद करने के आदेश दिए गए।

यूटी सचिवालय में गृहसचिव अनुराग अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी भावना गर्ग के अलावा स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

300 से ज्यादा अवैध वेब बेस्ड टैक्सियां

web based taxi service going to be close

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, शहर में कुल 500 वेब बेस्ड टैक्सियां चल रही हैं। इनमें 300 से ज्यादा अवैध तरीके से संचालित हो रही हैं। स्टेट टांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) और ट्रैफिक पुलिस को इसी हफ्ते से अवैध टैक्सियों के चालान काटने के आदेश दिए गए हैं।

अगले महीने तक बनेगी नई पॉलिसी
शहर में वेब बेस्ड टैक्सी संचालित कराने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी है। इस मसले पर ट्रांसपोर्ट सचिव और अन्य अधिकारियों की दो-तीन मीटिंग हो चुकी हैं। पॉलिसी को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासक और उनके सलाहकार की मंजूरी जरूरी है। अगले महीने तक नई वेब बेस्ड टैक्सी पॉलिसी फाइनल हो सकती है।
 
वेब बेस्ड सभी अवैध टैक्सी सर्विस को तुरंत बंद करने के आदेश दिए गए हैं। एसटीए ऐसी टैक्सियों की धड़पकड़ के लिए जल्द अभियान चलाएगी। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस भी इस अभियान में शामिल होगी।
- भावना गर्ग, सेक्रेटरी, यूटी ट्रांसपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed