फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather updates: Rain fall in parts of Haryana-Punjab And Chandigarh

धूल के गुबार के साथ हरियाणा के कई शहरों में प्रदूषण का रेड अलर्ट, चंडीगढ़-पंजाब में झमाझम बरसात

Sat, 13 Jul 2019 06:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतक/हिसार/फतेहाबाद /चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतक/हिसार/फतेहाबाद /चंडीगढ़/पटियाला Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 Jul 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
Weather updates: Rain fall in parts of Haryana-Punjab And Chandigarh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों समेत संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में शनिवार को बारिश हुई। इसी के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार सुबह से ही चंडीगढ़ में तेज बारिश ने दस्तक दी। आधे घंटे की बारसात से सुबह लोगों को दो-चार होना पड़ा। हालांकि अब मौसम साफ है। इस दौरान चंडीगढ़ का तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


हरियाणा के अंबाला में तीन दिनों से 100 एमएम से अधिक हुई बारिश
झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। यमुनानगर में आंधी के साथ हुई बारिश से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं। शहर की कई निचली कॉलोनियों में पानी जमा होने से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


पंजाब के सुनाम में दस मिनट की बारिश की खबर है। लुधियाना में लगातार तीन दिन से अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। शनिवार को भी बारिश के साथ मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं फतेहगढ़ साहिब जिले में कई घंटों की बरसात से लोग घरों में दुबके रहे। यहां तड़के 3 बजे से सुबह 10 बजे तक बारिश हुई। शुक्रवार रात को पठानकोट में भी तेज बारिश की खबर है। कपूरथला और गुरदासपुर के बटाला में भी बारिश ने दस्तक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से पुल का एक हिस्सा टूटा
कस्बा सन्नौर के गांव सिरकपड़ा में घग्गर दरिया पर बने पुल का एक बड़ा हिस्सा टूट कर दरिया में गिर गया है। इससे सन्नौर हलके के करीब 70 गांवों का संपर्क सन्नौर और पटियाला शहर से टूट गया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ों में शुक्रवार रात तेज बारिश के कारण घग्गर दरिया में अचानक आए पानी के कारण यह हादसा हुआ है। खबर लिखे जाने तक मौके पर गांव वालों ने अपने स्तर पर राहत कार्य शुरू कर दिया था। 

प्रदूषण से परेशान हरियाणा के कई शहर

Weather updates: Rain fall in parts of Haryana-Punjab And Chandigarh
हरियाणा के हिसार में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान से आए धूल-कणों के चलते सिरसा, हिसार समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। सिरसा में शुक्रवार को ही पीएम 2.5 का स्तर 370 पर पहुंच गया, जो देश के 93 शहरों में सबसे ज्यादा रहा। हिसार में भी एक्यूआई 321 तक पहुंच गया। रोहतक समेत अन्य शहरों में भी लगातार तीसरे दिन धूल के गुबार से लोग परेशान रहे। 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में हवा का रुख बदलने और हल्की बारिश से धूल-कणों से राहत मिल सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक देश के 93 शहरों में शहरों में सिरसा सबसे प्रदूषित रहा, जबकि दूसरे स्थान पर हिसार रहा। 

बता दें कि 8 जुलाई को आई बारिश के बाद पूर्वी हवाएं चलीं, जिसने वातावरण में नमी बनी दी। उसके बाद राजस्थान की तरफ से पश्चिमी हवाएं आईं, जो अपने साथ धूल के कण भी लेकर आईं।

यह कण नमी के साथ मिल गए, जिससे यहां धूल के गुबार की स्थिति पैदा हुई। हरियाणा के उत्तरी हिस्से में झमाझम बारिश होने के चलते ऐसी नौबत नहीं आई। चिकित्सकों की सलाह है कि धूल-कणों से बचाव के लिए लोग मुंह को ढककर रखें और मास्क का इस्तेमाल करें।

स्वास्थ्य विभाग ने सांस के गंभीर रोगियों की सूची मांगी
डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज हरियाणा के निर्देशानुसार फतेहाबाद से सिविल सर्जन ने जिले के सभी बड़े प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को पत्र जारी किया है। इसमें सांस के गंभीर रोगियों की सूची मांगी गई है, ताकि डाटा तैयार कर विभाग प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए ठोस कदम उठा सके।

मौसम विभाग की चेतावनी
हरियाणा के उत्तरी हिस्सों यानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में 16 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। अगले 48 घंटे में उत्तरी हरियाणा के अलावा बाकी हिस्सों में भी कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के आसार हैं।

कहां कितना रहा प्रदूषण स्तर (एक्यूआई)
सिरसा- 370
हिसार- 321
भिवानी- 289
रोहतक- 269
जींद- 263
बहादुरगढ़- 217
गुरुग्राम- 216
ये है पीएम 2.5

ये हवा में मौजूद धूल के कण हैं, जिनका व्यास 2.5 माइक्रोमीटर से कम होता है। हवा में इनकी मात्रा 100 तक सामान्य मानी जाती है, लेकिन इससे ज्यादा होने पर लोगों की सेहत के लिए हानिकारक होती है।

बीते 24 घंटे में यहां हुई बारिश (मिमी में)
अंबाला-49.2
चंडीगढ़- 23.5
करनाल- 4.2
कुरुक्षेत्र- बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed