फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather update today in hindi: Heavy Rainfall Forecast in Chandigarh

Chandigarh Weather: आज फिर बरसेंगे बदरा, दर्ज की गई रिकॉर्ड बारिश, तापमान गिरा

Fri, 31 Jul 2020 10:25 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 31 Jul 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Weather update today in hindi: Heavy Rainfall Forecast in Chandigarh
चंडीगढ़ में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
आखिर कई दिनों बाद चंडीगढ़ में मानसून एक्टिव हुआ और अच्छी बारिश देखने को मिली। करीब 50 एमएम बारिश रिकार्ड की गई, जबकि दिन में करीब दो एमएम। इससे दिन के तापमान में कमी आई। हालांकि उमस बरकरार रही। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो दिन बारिश के आसार बने हैं। बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


वीरवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। रात का तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हालांकि रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 97 फीसदी व न्यूनतम मात्रा 72 फीसदी रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


वेस्ट हवाएं चंडीगढ़ की ओर आ रहीं हैं। इससे शुक्रवार रात एक बार और बारिश की संभावना बनी हुई है। चंडीगढ़ में अब तक मानसून सीजन में 402 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है, जो बताता है कि मानसून के हिसाब से चंडीगढ़ में ठीक-ठाक बारिश हो रही है। सिर्फ एक फीसदी बारिश की कमी दर्ज की जा रही है। जुलाई के बाद अगस्त में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में नाम मात्र बारिश होने के आसार हैं। बारिश और बादलों के होने से अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed