फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Report : Prediction of Rain in Haryana 

बदलेगा मौसम : पंजाब पर बनेगा चक्रवात, हरियाणा में 11-12 को हो सकती है बारिश

Wed, 09 Dec 2020 09:37 AM IST
निवेदिता शर्मा अमर उजाला, हिसार/करनाल/अंबाला (हरियाणा)
अमर उजाला, हिसार/करनाल/अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता शर्मा Updated Wed, 09 Dec 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
Weather Report : Prediction of Rain in Haryana 
हरियाणा के अंबाला में छाई धुंध। - फोटो : ANI
हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ पंजाब के ऊपर चक्रवात बनने से हरियाणा में 11 दिसंबर की रात और 12 को बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। जीटी बेल्ट के जिलों में 13 तक बूंदाबांदी के आसार हैं। 
विज्ञापन


हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार बारिश की अधिक संभावना प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में बनती दिख रही है। 
विज्ञापन



मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सुबह धुंध रही। दस दिसंबर तक सुबह-शाम हल्की धुंध की स्थिति बनी रहेगी। हिसार में रात का तापमान प्रदेश में सबसे कम 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान सबसे कम करनाल का रहा। वहां 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जगहों पर एक्यूआई 300 पार
प्रदेश में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को प्रदेश में 12 स्थानों पर हवा बेहद खराब रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार रहा। फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक प्रदेश में सबसे अधिक 419 दर्ज किया गया। 


अंबाला में बुधवार की सुबह धुंध भरी रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि अंबाला में बुधवार को बादल छाए रहेंगे। जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed