फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Forecast for Next 72 Hours, Storm may hit punjab haryana chandigarh

अलर्टः अगले 48 से 72 घंटे में आ सकता है एक और तूफान, पहले से ज्यादा होगी तीव्रता और रफ्तार

Wed, 05 Jun 2019 01:08 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 05 Jun 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast for Next 72 Hours, Storm may hit punjab haryana chandigarh
चंडीगढ़ में आए तूफान का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने 48 से 72 घंटे के बीच एक और तूफान आने की आशंका व्यक्त की है। इस तूफान की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। तूफान का असर ट्राइसिटी के कुछ हिस्सों में हो सकता है। धूल भरी आंधी के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है। इससे तापमान में भी असर देखने को मिलेगा। सोमवार शाम आए तूफान ने लोगों को गर्मी से भले ही राहत दी, लेकिन वह अपने साथ तबाही भी लेकर आया।
विज्ञापन


ट्राइसिटी के अधिकांश हिस्सों में पूरी रात बिजली गुल रही। करीब 30 पेड़ों की बलि भी चढ़ी। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि सोमवार शाम को आए तूफान से रात के तापमान में काफी असर पड़ा है। रविवार रात चंडीगढ़ का तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि तूफान वाली रात का तापमान 21.8 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। इस दौरान करीब 11.3 एमएम बारिश भी रिकार्ड हुई।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान में भी करीब एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री और रात का तापमान 24 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया है कि ट्राइसिटी में एक और तूफान आ सकता है। इसकी तीव्रता भी अधिक रहने वाली है, इसलिए पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया गया है। 72 घंटे के बाद फिर से तापमान के चढ़ने के आसार हैं।

अधिकतम तापमान 42 के आसपास और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के करीब रहेगा। सोमवार से पहले चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत के लोग भीषण गर्मी झेल रहे थे। लगातार आठ दिन सिटी का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकार्ड किया गया। आमतौर पर ऐसा होता नहीं है, लेकिन इस बार तापमान की तीव्रता ज्यादा रही है।

92 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार थी तूफान की
चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि सोमवार शाम को आए तूफान की रफ्तार 92 किलोमीटर प्रतिघंटा रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग की ओर से पहले बताया गया था कि आए तूफान की रफ्तार 60-70 किलोमीटर के बीच रही होगी। इससे पहले साल 2014 को तूफान की रफ्तार 105 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई थी।

हालांकि, इस बारे में मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी, लेकिन इस बार मौसम विभाग ने पहले ही आशंका व्यक्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed