फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Waterlogging at many places due to rain in Panipat and Rohtak

Haryana Weather Update: रोहतक में जगह-जगह जलभराव, पानीपत का भी ऐसा ही हाल, किसानों के चेहरे खिले

Sun, 25 Jun 2023 01:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Jun 2023 01:07 PM IST
सार

पानीपत में भी पहली बारिश ने जल निकासी के दावों की पोल खोल दी है। शहरी क्षेत्र में जलभराव से जहां लोग परेशान दिखे तो वहीं ग्रामीण इलाकों में किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने पहली बारिश के साथ ही धान रोपाई का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Waterlogging at many places due to rain in Panipat and Rohtak
Haryana weather news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच भारी बरसात ने जहां लोगों को राहत दी तो वहीं प्रशासन ने इंतजामों की पोल भी खुल गई। रोहतक में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली और इस बरसात से किसानों के चेहरे पर खुशी आई है कि वह धान की बिजाई आराम से कर सकेंगे।

विज्ञापन


रविवार सुबह सवा चार बजे से शुरू हुई बारिश जारी है। इसके चलते जगह-जगह जलभराव हो गया है। अनुमान है कि पांच घंटों में 15 एमएम बरसात हुई है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार वह 12 एमएम बरसात का पानी प्रतिघंटा निकालने में सक्षम हैं। इसके बावजूद शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति है। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय के बाहर ही पानी भरा है। वहीं अंडरपास में पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की वजह से तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

पानीपत: शहर में लोग परेशान, गांवों में खुश किसान

पानीपत में भी पहली बारिश ने जल निकासी के दावों की पोल खोल दी है। शहरी क्षेत्र में जलभराव से जहां लोग परेशान दिखे तो वहीं ग्रामीण इलाकों में किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने पहली बारिश के साथ ही धान रोपाई का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन तक बारिश की उम्मीद जताई है। रविवार अल सुबह तीन बजे बारिश शुरू हुई। दोपहर तक लगातार जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के चेहरे खिले

डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने एक महीने पहले शहर का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया था। नगर निगम अधिकारी डीसी को भरोसा देने के बाद भी पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं कर सके। नतीजा शहर में जीटी रोड और मुख्य बाजार में कई फीट तक पानी भर गया। नगर निगम के सब दावों की बरसात ने पोल खोल दी। सीवर और नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। समालखा में सर्विस लेन पर पानी भरा है। इसराना में सबसे ज्यादा 90 एमएम, पानीपत ब्लॉक में सुबह आठ बजे तक 52 एमएम और समालखा में 74 एमएम बरसात दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed