{"_id":"570c006e4f1c1b884b4a6b7d","slug":"water-crisis-start-chandigarh-news-administration-no-policy-tricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की किल्लत शुरू, मगर अधिकारियों ने नहीं की कोई प्लानिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की किल्लत शुरू, मगर अधिकारियों ने नहीं की कोई प्लानिंग
ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
पानी का गलत प्रबंधन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। दक्षिणी सेक्टरों में सेकंड और थर्ड फ्लोर पर पानी लो प्रेशर से आ रहा है, जबकि कई कॉलोनियों में पानी ऊपर चढ़ ही नहीं पा रहा। अभी दिक्कत और बढ़ने के आसार हैं, क्योकि पंचकूला को चंडीगढ़ ने छह एमजीडी पानी देना शुरू कर दिया है, जिससे शहर में पानी कम हो गया है। मगर निगम ने इतने पानी के जुगाड़ और व्यवस्था सुधारने के लिए अभी तक कोई प्लानिंग नहीं की है। जबकि वाटर सप्लाई कमेटी का भी गठन भी हो चुका है। वहीं निगम के पास पानी की किल्लत की शिकायतें आनी भी शुरू हो गईं हैं।
सेक्टर-40 ए की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दलविंदर सैनी का कहना है कि पानी के लो प्रेशर की दिक्कत शुरू हो गई है। उनका कहना है कि हर बार निगम की ओर से पानी की कमी दूर करने का दावा किया जाता है लेकिन गर्मी शुरू होते ही दावे हवा-हवाई हो जाते हैं। मेयर अरुण सूद का कहना है कि दो नए फेज से जो शहर के लिए पानी आना है वह अगले साल से आना शुरू हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि जंडपुरा के पास चंडीगढ़ निगम को गमाडा दो एकड़ जमीन देने को तैयार हो गया है जल्द ही इसका पत्र भी जारी होने वाला है। इसके साथ ही तीसरे फेज में जो पंपिंग की दिक्कत है, उसे दूर करने का काम जल्द शुरू होने वाला है। उनका कहना है कि वाटर सप्लाई कमेटी की बैठक भी जल्द बुलाने के लिए चेयरमैन को कह दिया गया है।
विज्ञापन
पानी बर्बादी की यहां करें शिकायत
चंडीगढ़। पानी बर्बाद करने वालों के खिलाफ निगम ने कार्रवाई करने के लिए कमर कस ली है। वहीं पानी बर्बादी की शिकायत करने के लिए भी नंबर सार्वजनिक कर दिए हैं। अगर आपके एरिया में कोई पानी बर्बाद करता है तो आप सीधे एसडीओ को फोन करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। नगर निगम ने 18 टीमों के प्रभारियों के नंबर जारी किए हैं जिनकी अलग-अलग एरिया में ड्यूटी लगाई है। हर एसडीओ के साथ दो दो जेई भी लगाए गए हैं।
नाम मोबाइल नंबर सेक्टर एवं एरिया
राम सिंह 987211134 24, 25, कुम्हार कॉलोनी, खुड्डा लाहौरा, धनास
अंकुर बंसल 987211363 38 वेस्ट, 39, मलोया
बलराज 987211416 2, 3, 4, 10 और 11
धमेंद्र शर्मा 987211129 28,29, औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1
मनिंदर सिंह 8427778918 51, 52, 53, 61 और गांव कजेहड़ी
राजबीर सिंह 987211352 37, 38, डड्डूमाजरा
कमल तारा 9915711483 26, ग्रेन मार्केट, बापू धाम
सरवनजीत सिंह 9872511161 35, 36, 42, 43, गांव अटावा
राजेश जसपाल 9872511237 5, 6, 7, 8 और 9
राजेंद्र कुमार 9872511345 17, 18, 20 और 21
परमिंदर पाल सिंह 9872511341 19, 27 और 30
योगेश अग्रवाल 9872511336 31, 32, 46 और 47
अमित शर्मा 9872511238 33, 34, 44 और 45
आईडी शर्मा 9872511231 मनीमाजरा, मौलीजागरां, शिवालिक इनकेलव
कुलदीप सिंह 9872511343 54, 55, 56 और गांव पलसौरा
प्रबजोत सिंह 9872511353 40, 41, गांव बढ़ेहडी और बुटरेला
गुरमुख सिंह 9872511251 48, 49, 50, औद्योगिक क्षेत्र फेज-2
विजय कुमार प्रेमी 9872511245 15, 16, 22 और 23
इन्हें बनाया गया है कोऑर्डिनेशन अफसर
नगर निगम की ओर से कार्यकारी अभियंता बीके धवन, एसडीओ सुरेश कुमार गिल और जगदीश सिंह को कोऑर्डिनेशन अफसर बनाया गया है।