फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   water crisis, nagar nigam chandigarh planning to provide water to public

खुशखबरीः चंडीगढ़ वासियों को 15 अगस्त से मिलेगा अतिरिक्त पानी, कई साल से कर रहे थे इंतजार

Thu, 08 Aug 2019 01:33 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 08 Aug 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
water crisis, nagar nigam chandigarh planning to provide water to public
फाइल फोटो
15 अगस्त से चंडीगढ़वासियों को 29 एमजीडी अतिरिक्त पानी का तोहफा मिलने जा रहा है। बुधवार को मेयर राजेश कालिया और कमिश्नर केके यादव ने अधिकारियों के साथ जंडपुर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर और कमिश्नर ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के साथ पंपिंग स्टेशन का भी जायजा लिया। शहर में अतिरिक्त पानी आने से अब 10 घंटे पानी सप्लाई हो सकेगी। इस पूरे प्रोजेक्ट में लगभग 250 करोड़ रुपये लगे हैं। कमिश्नर ने बताया कि शहर से लगभग 23 किमी दूर कजौली वॉटर वर्क्स से फेज पांच और छह के लिए पानी की पाइप लाइन बिछाई गई है।
विज्ञापन


इससे चंडीगढ़, चंडीमंदिर आर्मी एरिया, पंचकूला और मोहाली को पानी मिलना है। चंडीगढ़ में यह पाइप लाइन सेक्टर-39 में आती है। लगभग 98 करोड़ की लागत से शहर को 29 एमजीडी (1319.5) लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा। कमिश्नर के मुताबिक पानी 8 अगस्त तक शहर में लाना था, लेकिन एक दो दिन और लग जाएंगे। इस दौरान चीफ इंजीनियर मनोज बंसल, एसई पब्लिक हेल्थ शैलेंद्र सिंह अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अब दोपहर में भी मिलेगा पानी
अतिरिक्त पानी आने से अब शहर के लोगों को तीन टाइम पानी मिलने लगेगा। अभी शहर में सुबह और शाम को सप्लाई होता है।

पाइप लाइन टूटने से बढ़ा अतिरिक्त पानी का इंतजार

यह अतिरिक्त पानी शहर को लगभग दो माह पहले ही मिल जाता, लेकिन पहली ही टेस्टिंग में मोरिंडा ओवरब्रिज के निकट रेलवे लाइन और गांव मंडौली में रेलवे लाइन के नीचे बिछी पाइप लाइन टूट गई। इसके बाद गमाडा और रेलवे आपस में पाइप लाइन जोड़ने को लेकर झगड़ते रहे। निगम कमिश्नर ने गवर्नर से मामले में हस्तक्षेप करने को कहा। गवर्नर के निर्देश पर रेलवे ने पाइप लाइन का काम पूरा कराया। तब जाकर लोगों को यह राहत मिल रही है। इसमें भी निगम को रॉ वाटर पाइप से निकालने के लिए व पूरी प्रक्रिया के लिए 89 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े हैं।

हर फेज में पानी की हिस्सेदारी
शहर    एमजीडी
चंडीगढ़    14.5
मोहाली    02.5
चंडीमंदिर     01.5
पंचकूला    01.5

गर्मियों में हर साल बढ़ जाती है समस्या

सेक्टर-39 वॉटर वर्क्स से शहर के सेक्टर-12, 26, 32, 37, 52 और मनीमाजरा के दो वॉटर वर्क्स को पानी सप्लाई होता है। वहां से संबंधित वॉटर वर्क्स से जुड़े एरिया के लगभग एक लाख 56 हजार लोगों तक पानी पहुंचता है। वर्तमान में नगर निगम शहर को 85 एमजीडी पानी सप्लाई कर रहा है, जबकि गर्मियों में डिमांड 115 एमजीडी तक पहुंच जाती है। कजौली वाटर वर्क्स से 29 एमजीडी अतिरिक्त पानी आने की उम्मीद से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

निगम घाटा पूरा करने को बढ़ा सकता है रेट
इस समय नगर निगम पहले चार फेज से जो पानी लेकर लोगों तक पहुंचा रहा है, उससे नगर निगम को हर साल करोड़ों का घाटा हो रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017-18 में निगम को 82 करोड़ का घाटा हुआ था। 2011 के बाद से निगम ने पानी के रेट भी नहीं बढ़ाए हैं। अगले सदन की बैठक में निगम एजेंडा लाकर पानी के रेट दोगुना कर सकता है, क्योंकि तब तक अतिरिक्त पानी आने का भी निगम दावा कर रहा है।

मुझे शहर के लिए काम करने को कम समय मिला, लेकिन फिर भी सभी वादे अपने कार्यकाल में पूरा करूंगा। शहर में पानी की समस्या विकराल हो रही थी, लेकिन अब यह समस्या बिल्कुल समाप्त हो जाएगी।
- राजेश कालिया, मेयर

शहर में अतिरिक्त पानी लाना मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट था। इसके लिए गवर्नर से भी मिला और जहां कमियां थींस उन्हें भी समय पर पूरा कराने का प्रयास किया। उसी का परिणाम है कि शहर के लोगों को अतिरिक्त पानी की सुविधा मिलने जा रही है।
- केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed