{"_id":"e5ab149a3abd4bb360ea319d2f2d67c7","slug":"water-charges-may-increase-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ने वाली हैं पानी की दरें, तैयार रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ने वाली हैं पानी की दरें, तैयार रहें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Jul 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम शहर में पानी की दरें बढ़ाने जा रहा है। निगम सदन की 28 जुलाई को होने वाली बैठक में यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जा रहा है।
विज्ञापन
नई दरों के मुताबिक घरेलू उपयोग पर हर महीने 80 किलोलीटर(केएल) से ज्यादा पानी इस्तेमाल करने वालों से अब 40 रुपये प्रति किलोलीटर के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा।
विज्ञापन
ये रेट पहले 8 रुपये प्रति किलोलीटर था। इसके अलावा 60 से 80 किलोलीटर तक पानी इस्तेमाल करने वालों से 8 की बजाय 25 रुपये प्रति किलोलीटर चार्ज लिया जाएगा। 60 किलोलीटर से कम पानी इस्तेमाल करने पर पुरानी दरों पर ही भुगतान होगा।
विज्ञापन
नई दरों के मुताबिक लॉन के लिए पानी की दर 8 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़ाकर 25 रुपये रुपये की जाएगी। इंस्टीट्यूशंस के लिए 12 रुपये से 20 रुपये और सरकारी दफ्तरों के लिए 14 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलोलीटर के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा। ये दरें इनकी कुल खपत के हिसाब से ली जाएगी।