फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   water atm, smart city, smart city project, chandigarh administration, chandigarh

चंडीगढ़ में अब ATM से पैसे की तरह निकलेगा पानी, लगेंगी 20 मशीनें

Thu, 19 May 2016 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 May 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
water atm, smart city, smart city project, chandigarh administration, chandigarh
वाटर एटीएम - फोटो : डेमो फोटो

चंडीगढ़ में अब पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वाटर एटीएम में पैसे डालिएगा और पानी आपके हाथ में होगा। चंडीगढ़ प्रशासन शहर में 20 जगहों पर वाटर एटीएम लगाने जा रहा है। चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने के उद्देश्य से स्मार्ट पब्लिक ड्रिंकिंग सिस्टम लांच करने की तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन


इसके तहत शहर में ई वाटर एटीएम लगाई जाएंगी, जिसमें दो रुपये में 250 एमएल और पांच रुपये में एक लीटर पानी मिलेगा। बुधवार को नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में पहले फेज में 20 स्थानों पर वाटर एटीएम लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार जब मशीन का टीडीएस ज्यादा (कम गर्म और ज्यादा ठंडा) हो जाएगा तो पानी मशीन से नहीं निकलेगा। इस सिस्टम के तहत सिक्का डालकर या एटीएम कार्ड से पानी मिल पाएगा। इसके साथ ही मोबाइल एप से भी भुगतान करके भी पानी लिया जा सकता है। इस एटीएम पर पानी पीने के लिए जो गिलास होंगे, उन्हें रीसाइकिल किया जा सकेगा। इस समय शहर के किसी भी बाजार में साफ और ठंडा पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। इस बैठक में मेयर अरुण सूद, कमिश्नर बी पुरुषार्था, सदस्य सुभाष चावला, आशा जसवाल और ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिश मार्केट अब जनरल ट्रेड के लिए होगी अलॉट
बार बार फिश मार्केट की नीलामी फेल होने के बाद अब सेक्टर-41 की इन दुकानों को अब जनरल ट्रेड के लिए अलॉट करने का निर्णय लिया गया है। मालूम हो कि नगर निगम ने यहां पर बनी दुकानों को अलॉट करने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इस मार्केट की दुकानें कई वर्षों से खाली रहने के कारण निगम को हर साल लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।

स्कूटर बाजार नीलाम नहीं होगा
बैठक में सेक्टर-41 के स्कूटर बाजार को नीलाम करने का प्रस्ताव आया, लेकिन सदस्य सुभाष चावला और सतप्रकाश अग्रवाल ने नीलाम करने का विरोध किया। हालांकि कमिश्नर बाजार को नीलाम करने के पक्ष में थे ताकि निगम को ज्यादा आमदनी हो सके। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि अब हर रविवार को बाजार लगाने के लिए प्रत्येक डीलर से 800 रुपये चार्ज किया जाएगा, जबकि पहले यह राशि 450 रुपये थी।

दुकानदारों और कर्मचारियों के लिए पास
कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि मल्टीलेवल पार्किंग के लिए सिर्फ दुकानदारों और उनके कर्मचारियों का ही पास बनाया जाएगा। आम जनता के लिए मासिक पास नहीं बनाया जाएगा। बैठक में डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड की मैनेजमेंट के लिए एक सलाहकार नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।

खाली दुकानें दी जाएंगी किराए पर
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पलसौरा, मलोया और कजेहड़ी की खाली पड़ी दुकानों को किराए पर दी जाएंगी, ताकि निगम को आमदनी हो सके। बैठक में फायर विभाग के लिए चार मिनी वाटर टेंडर भी खरीदने का निर्णय लिया गया, ताकि आपातकालीन स्थिति में तंग गलियों में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच जाएं। बैठक में सड़क किनारे कई जगह पर नारियल पानी बेचने के लिए साइट्स अलॉट करने का भी निर्णय लिया गया। निगम के अनुसार इस साल एक जुलाई से तीन नवंबर तक नारियल पानी बेचने की सुविधा दी जाएगी।


पार्किंग में टेबल लगाने का किराया पांच हजार
नगर निगम ने शहर में लगने वाले इटिंग प्वाइंट्स को रात 8.15 से 10.30 बजे के बीच पार्किंग में टेबल लगाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए हर रेस्तरां और ढाबा चलाने वाले को हर माह पांच हजार रुपये अदा करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed