फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Warning Letter has sent from Center regarding Fake Vaccines of Corona in Punjab 

चेतावनी: पंजाब में कोरोना रोधी टीके की नकली खेप का अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने दिए निगरानी के निर्देश

Wed, 08 Sep 2021 04:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Sep 2021 04:17 PM IST
सार

पंजाब में अभी तक नकली टीके को लेकर कोई भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहा है। प्रदेश स्तर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा राज्य के सभी जिलों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Warning Letter has sent from Center regarding Fake Vaccines of Corona in Punjab 
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब में कोरोना के नकली टीकों को लेकर केंद्र से चेतावनी पत्र भेजा गया है। इसमें नकली टीकों को लेकर निगरानी रखने को कहा गया है। केंद्र के पत्र के बाद पंजाब का स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग की ओर से अब टीके की आने वाली सरकारी खेपों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही टीकाकरण में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

विज्ञापन


पंजाब में अभी तक नकली टीके को लेकर कोई भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहा है। प्रदेश स्तर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा राज्य के सभी जिलों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जिलों के सिविल सर्जनों को कहा गया है कि टीके की सप्लाई की चेन पर विशेष निगरानी रखी जाए और टीकाकरण में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों को नकली और असली टीके की पहचान के लिए प्रशिक्षित किया जाए।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब में सरकारी खेप में आने वाले टीकों का निरीक्षण कराया जा रहा है। विभाग की ओर से यह व्यवस्था की गई है कि वितरण केंद्र से ही टीके का परीक्षण कर वितरण कार्य किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल खुद मंगा रहे हैं टीका

पंजाब में निजी अस्पताल स्वयं ही कोविशील्ड वैक्सीन की आपूर्ति करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन टीकों की जांच के लिए अभी तक सरकार और विभाग की तरफ से किसी भी सरकारी एजेंसी को जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

असली-नकली में यह है अंतर
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से असली और नकली में अंतर करने के लिए पहचान बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार असली कोविशील्ड वैक्सीन की शीशी पर एसआईआई गहरे हरे रंग से लिखा गया है। शीशी पर लिखे अक्षरों को सफेद रंग की स्याही से लिखा गया है।

पटियाला में संक्रमण से एक की मौत, 27 नए मामले आए
पंजाब में मंगलवार को पटियाला जिले में एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। जबकि 2 की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। राज्य के 9 जिलों में 27 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में 1.36 करोड़ लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 60 लाख से अधिक लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिल चुकी है। हालांकि अच्छी बात यह है कि अस्पतालों में भर्ती स्वास्थ्य लाभ ले रहे 584110 संक्रमित स्वस्थ्य भी हो चुके हैं। मंगलवार को संक्रमण के आए 27 नए मामलों में मोहाली में सबसे अधिक 10 केस मिले हैं। गुरदासपुर और लुधियाना में 3-3, फाजिल्का, जालंधर और एसबीएस नगर में 2-2 मामले, अमृतसर, बठिंडा, एफजी साहिब, पटियाला और रोपड़ में 1-1 संक्रमित मिले हैं। संक्रमण दर 0.8 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed