{"_id":"7e21f37c7015b777a4025cb547a70672","slug":"want-to-live-chat-with-narendra-nodi-come-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी से बात करनी हो तो जल्दी पहुंचिए यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी से बात करनी हो तो जल्दी पहुंचिए यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Feb 2014 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से सीधी बात करनी हो तो सेक्टर-34 के हरियाली ढाबा में जाइए।
विज्ञापन
मोदी से लाइव बात कर सकते हैं। यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक रविंद्र पठानिया ने दी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का लाइव टेलिकास्ट चंडीगढ़ शहर के विभिन्न स्थानों पर होगा।
उन्होंने बताया कि चाय पर चर्चा के राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने 4 फरवरी 2014 को दिल्ली में की थी।
अभियान पूरे देश में 300 शहरों में और 1000 स्थानों पर होगा। इसी संदर्भ में चंडीगढ़ की चाय की दुकानों को चुना गया है।
खुड्डा लाहौरा, एससीओ 104 सेक्टर 34ए, हरियाली ढाबा, एससीओ 130, सेक्टर 34 ए और शंभू टी स्टाल, बूथ नं. 30, सेक्टर 40डी पर चाय पर चर्चा का सीधा प्रसारण बुधवार शाम 6 बजे से लेकर 8 बजे तक लोगों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
यह अभियान पूरे एक माह तक चलाया जाएगा। पठानिया ने बताया कि स्थान और समय में परिवर्तन होता रहेगा।