फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Voting Review in Amritsar Loksabha Seat

हाईप्रोफाइल सीट: जंग दिग्गजों में, जीत तय करेगी आप

Thu, 01 May 2014 11:38 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, अमृतसर
अखिल तलवार/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 01 May 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
Voting Review in Amritsar Loksabha Seat

पंजाब की सबसे हाई प्रोफाइल सीट बनी अमृतसर में चुनावी जंग परंपरागत पार्टियों के दो दिग्गजों के बीच सिमट गई है, पर जीत किसकी होगी, यह आम आदमी पार्टी के हाथ में लग रहा है।

विज्ञापन


भाजपा के दिग्गज नेता अरुण जेटली और कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच इस सीट पर कड़ा मुकाबला है। लेकिन जीत की चाबी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. दलजीत सिंह के पास है।
विज्ञापन


आप उम्मीदवार ने जिसके वोट बैंक में ज्यादा सेंध लगाई, उसे नुकसान होगा। गुरु की नगरी का सेवादार कौन बनेगा, जनता का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर मतदान शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा नजर नहीं आए 'आप' के बूथ

Voting Review in Amritsar Loksabha Seat

अमृतसर में मतदान को लेकर खासा उत्साह था। सुबह से ही वोटरों की कतारें लग गई थीं। तपती दोपहर में भी मतदान जारी रहा, शाम को फिर रफ्तार तेज हो गई। अमृतसर में इस बार रिकार्ड वोटिंग हुई। शाम छह बजे तक 70 प्रतिशत मतदान हो चुका था और कतारें लगी हुई थीं।

जबकि, पिछली बार हलके में 65.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। पुरुष हों या महिलाएं, युवा हों या बुजुर्ग, सभी ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया। पर मतदाताओं की रहस्यमयी चुप्पी सियासी विश्लेषकों के लिए बड़ा राज बन गई है।

गांवों से लेकर शहरी इलाकों तक हर जगह कांग्रेस और शिअद-भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला नजर आया। ग्रामीण इलाकों में तो कहीं भी आप के पोलिंग बूथ नजर नहीं आए। शहर में भी चुनिंदा जगह ही आप के बूथ लगे थे। न ही आप का कैडर कहीं पर वोटरों को मोबिलाइज करता नजर आया।

'आप' को पढ़े हैं साइलेंट वोट

Voting Review in Amritsar Loksabha Seat

सियासी विश्लेषकों से लेकर कांग्रेस व गठबंधन के नेताओं तक का मानना है कि आप को साइलेंट वोट काफी पड़े हैं। कांग्रेस, शिअद व भाजपा का अपना परंपरागत कैडर वोट तो उन्हें मिला ही है। पर फ्लोटिंग वोट में आप ने सेंध लगाई है।

चुनाव से पहले बेशक दोनों दल कहते आ रहे थे कि आप, दूसरे के वोट बैंक को नुकसान पहुंचाएगी। पर बुधवार को मतदान के बाद दोनों ही पार्टियों ने माना कि आप ने दोनों दलों के वोट बैंक में सेंध लगाई है। हालांकि उनका दावा अब भी यही है कि ज्यादा नुकसान उनके विरोधी को हुआ है।

कांग्रेस को लग रहा है कि जो वोटर केंद्र सरकार से नाराज था, जिनमें ज्यादातर युवा वोटर हैं, वे इस बार नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट देते। पर आप की मौजूदगी से वह वोट भाजपा के बजाय आप को चला गया।

वहीं, शिअद-भाजपा मान कर चल रही है कि जो वोटर राज्य सरकार से नाराज होकर कांग्रेस के खाते में जाने वाला था, वह आप को चला गया। अब सारे अमृतसर में एक ही सवाल है कि आप को कितने वोट मिलेंगे और वह कांग्रेस या शिअद-भाजपा में से किसके वोट बैंक में ज्यादा सेंध लगाएगी।

मतदान का ऐसा रहा ट्रेंड

Voting Review in Amritsar Loksabha Seat
सुबह दस बजे - 9 फीसदी
सुबह 11 बजे - 23 फीसदी
दोपहर 1 बजे - 37 फीसदी
दोपहर 3 बजे - 47 फीसदी
शाम 5 बजे - 60 फीसदी
शाम 6 बजे - 70 फीसदी

शहर से गांवों तक तेज रही वोटिंग की रफ्तार

Voting Review in Amritsar Loksabha Seat

शहर से ग्रामीण इलाकों तक मतदान की रफ्तार सुबह से शाम तक तेज रही। नॉर्थ हलके नौशहरा बूथ पर सवा च्यारह बजे तक 25 फीसदी मतदान हो चुका था। मजीठा हलके में मतदान को लेकर खासा उत्साह था। यहां 11.45 से लेकर 12.25 बजे तक तीस से पचास फीसदी तक मतदान हो चुका था।

राजासांसी में मतदान की रफ्तार थोड़ी सुस्त थी। जगदेव कलां बूथ पर 12.40 बजे तक 37 फीसदी वोट ही पड़े थे। अजनाला में भी मतदान पहले चरण में काफी हुआ। यहां दोपहर सवा एक बजे तक पचास फीसदी से ज्यादा वोट पड़ चुके थे, अजनाला ब्वायज स्कूल में मतदान साठ फीसदी तक पहुंच गया था।

वाघा बॉर्डर से पहले देश के आखिरी पोलिंग बूथ सरकारी स्कूल अटारी में ढाई बजे तक 65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। अमृतसर वेस्ट, साउथ, सेंट्रल में शाम चार बजे तक 55 फीसदी मतदान हुआ था।

ईस्ट के एवी प्रताप स्कूल बूथ पर शाम सवा पांच बजे तक 68 प्रशित वोट पड़े थे। नॉर्थ के श्री राम आश्रम बूथ और सर्कुलर रोड बूथ पर 5.30 बजे तक 72 फीसदी मतदान हो गया था, कतारें लगी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed