हरियाणा के 19 जिलों में वोटिंग 70 के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपडेटः रात 8:00 बजे तक
रात 8:00 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक अंबाला जिले में 76.3%, भिवानी जिले में 77.1%, फरीदाबाद में 62.0%, फतेहाबाद में 82.0%, गुड़गांव में 68.0%, हिसार में 77.7%, झज्जर में 71.2%, जींद में 80.9%, कैथल में 82.0%, करनाल में 74.9%, कुरुक्षेत्र में 80.0%, महेंद्रगढ़(नारनौल) में 77.4%, मेवात(नूंह) में 77.3%, पलवल में 78.4%, पंचकूला में 71.5%, पानीपत में 75.6, रेवाड़ी में 75.8%, रोहतक में 73.7%, सिरसा में 84.2%, सोनीपत में 73.6%, यमुनानगर में 81.9 % मतदान हो चुका है।
अपडेटः शाम 5.30 बजे तक
शाम 5.30 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक अंबाला में 68%, भिवानी जिले में 69.5%, फरीदाबाद में 52.9%, फतेहाबाद में 74%, गुड़गांव में 59.5%, हिसार में 68.7%, झज्जर में 63.7%, जींद में 71.6%, कैथल में 73.8%, करनाल में 65.6%, कुरुक्षेत्र में 76%, महेंद्रगढ़(नारनौल) में 68.5%, मेवात(नूंह) में 72.6%, पलवल में 70%, पंचकूला में 62.5%, पानीपत में 66.9, रेवाड़ी में 66.9%, रोहतक में 66.3%, सिरसा में 72.9%, सोनीपत में 65.7%, यमुनानगर में 76.4 % मतदान हो चुका है।
अपडेटः दोपहर 4:45 बजे तक
दोपहर 4:45 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक अंबाला में 64.8%, भिवानी जिले में 67.2%, फरीदाबाद में 50.3%, फतेहाबाद में 70.6%, गुड़गांव में 56.9%, हिसार में 64.6%, झज्जर में 60.8%, जींद में 70.0%, कैथल में 71.3%, करनाल में 62.6%, कुरुक्षेत्र में 70.0%, महेंद्रगढ़(नारनौल) में 64.5%, मेवात(नूंह) में 70.2%, पलवल में 68.3%, पंचकूला में 58.2%, पानीपत में 62.2, रेवाड़ी में 63.8%, रोहतक में 62.9%, सिरसा में 69.3%, सोनीपत में 62.6%, यमुनानगर में 71.6 % मतदान हो चुका है।
इनेलो और भाजपा समर्थकों में झड़प
सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों के दावों के बावजूद मतदान के दिन बुधवार को सिरसा जिले में कई स्थानों पर हिंसा हुई। गांव मोडियाखेड़ा में बीजेपी और इनेलो समर्थकों में सुबह साढे़ दस बजे झड़प हो गई।
इस दौरान गोली लगने से इनेलो नेता अजय सिंह चौटाला के रिश्तेदार संदीप चोयल गंभीर रूप से घायल हो गए। इनेलो समर्थकों ने गोली चलाने का आरोप सिरसा से भाजपा प्रत्याशी सुनीता सेतिया के पुत्र गोकुल सेतिया पर लगाया है।
झड़प में भाजपा समर्थक गांव गदली निवासी कर्मवीर को भी गंभीर चोट आई। वहीं, रानियां हलके के गांव नकौड़ा में मतदान केंद्र के अंदर ही कांग्रेस व इनेलो कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। झगड़े के कारण आधा घंटा मतदान रुका रहा। ऐलनाबाद में भी नगर पालिका अध्यक्ष व इनेलो नेता रघुवीर सिंह जांगड़ा के साथ भी मारपीट हुई।
इनेलो व हलोपा समर्थक भिड़ गए
आरोप है कि रामनगरियां के सरकारी स्कूल में बने बूथ नंबर 128 में हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा के समर्थकों ने इनेलो कार्यकर्ता बसंत से मारपीट की।
हलोपा प्रमुख गोपाल कांडा पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने गोशाला रोड पर इनेलो प्रत्याशी मक्खन लाल सिंगला के भाई ओम सिंगला को थप्पड़ जड़ा। इससे गुस्साए इनेलो कार्यकर्ताओं ने कांडा के काफिले की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी।
गांव शेखुखेड़ा में भी सरपंच व भाजपा नेता रौनक सिंह ने इनेलो कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया। चत्तरगढ़ पट्टी में इनेलो व हलोपा समर्थक भिड़ गए, जिसमें दोनों ओर के लोगों को मामूली चोटें आई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन पर कार्रवाई करेंगे।
गांव चौटाला में डाला वोट
इनेलो प्रधान ओमप्रकाश चौटाला की पूरी फैमिली गांव चौटाला में एक साथ मतदान करने पहुंचीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने बूथ नं. 121 पर इनेलो सुप्रीमों ओमप्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता उर्फ केसर देवी, अपने भतीजे रवि सिंह चौटाला तथा भतीजवधू सुनैना के साथ वोट डालने पहुंची।
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला अपने बेटे कर्ण चौटाला के साथ वोट पोल करने पहुंचे। हाल ही भाजपा में आये देवीलाल के पौत्र आदित्य देवीलाल अपने भाई अनिरूद्ध देवीलाल तथा माता सीमा देवी के साथ मतदान करने पहुंचे।
जानिए, कौन क्या बोला?
अनिरूद्ध देवीलाल ने कहा कि इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में राज घरानों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। वे अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिये लड़ रहे हैं, लेकिन भाजपा लोगों की प्रतिष्ठा के लिये चुनाव मैदान में है। निश्चित तौर पर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हलका डबवाली में भाजपा प्रत्याशी अच्छे मतों से विजयी होंगे।
वोट के जरिये सीबीआई तथा कांग्रेस को मिलेगा जवाब
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सीबीआई तथा कांग्रेस को लोग वोट के जरिये जवाब देंगे। उम्मीद है कि इनेलो 60+ करेगी। इनेलो वागर्निंग नहीं करेगी। बीजेपी से समझौते का सवाल ही नहीं। बीजेपी से अच्छा इनेलो विपक्ष में बैठना पसंद करेगी।
हुड्डा ने रोहतक में डाला वोट
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में अपना वोट डाला। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने विश्वास जताया कि तीसरी बार भी हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। हुड्डा कहते हैं, सूबे में माहौल अच्छा है।
मैं राजनीतिक परिवार से हूं। लोगों के चेहरे के भाव और आंख मिलाने से पहचान लेता हूं। 65 से ज्यादा सभाएं कर यही देखा है। जनता कांग्रेस की ही सरकार चाहती है। और हां, दस साल में खूब विकास भी हुआ है।
डेरा के समर्थन पर हुड्डा कहते हैं कि ऐसा नहीं है। डेरा वाले मना कर रहे हैं, बातचीत हुई है। बताया है कि वे कंडीडेट देखकर ही वोट देंगे। रही बात मिलने की, वे मुझसे भी मिलते रहते हैं।
वोटर कार्ड ना हों तो भी करें मतदान
विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए अगर आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो भी आप मतदान कर सकते हैं। चुनाव आयोग आयोग द्वारा निर्धारित किए गए वैकल्पिक पहचान पत्रों के जरिए भी मतदान करने की व्यवस्था की है। लेकिन मतदाता सूची नाम होने पर ही वोट का अधिकार मिलेगा।
इन दस्तावेजों को दिखाकर आप वोट डाल सकते हैं।
- पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड
- केंद्र, राज्य सरकार और पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र
- बैंक, डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक
- एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड
- श्रम मंत्रालय द्वारा स्वास्थय बीमा स्मार्ट कार्ड
- फोटोयुक्त पैंशन दस्तावेज, मनरेगा जाब कार्ड
- चुनाव मशीनरी द्वारा जारी की गई प्रमाणित फोटो वोटर स्लिप
वोट करें और पाएं 300 आउटलेट्स पर डिस्काउंट
इसके तहत मतदान करने वाले लोग अपनी अंगुली की फोटो फेसबुक पर टाईडील.इन की आईडी पर भेजकर गिफ्ट वाउचर्स के अलावा आउट्लेट पर डिस्काउंट का फायदा ले सकते हैं।
राईडील के तहत ट्राइसिटी के तीन सौ से अधिक आउटलेट्स पर इस डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं। मतदान के दिन के तीन दिन बाद तक यह मान्य रहेगा।
जिन लोगों के पास इंटरनेट नहीं है ऐसे लोग फोन कर डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।