{"_id":"6592d28ac3cf1bca04057760","slug":"vk-singh-takes-over-as-special-chief-secretary-to-punjab-cm-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: वीके सिंह ने सीएम के विशेष मुख्य सचिव का पद संभाला, कहा- पारदर्शी शासन मुहैया करवाना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: वीके सिंह ने सीएम के विशेष मुख्य सचिव का पद संभाला, कहा- पारदर्शी शासन मुहैया करवाना प्राथमिकता
Mon, 01 Jan 2024 08:32 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 01 Jan 2024 08:32 PM IST
सार
विजय कुमार सिंह ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभाल लिया है। वीके सिंह 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वह केंद्र और राज्य सरकारों में कई अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह ने नए साल के पहले दिन सोमवार को पंजाब सरकार के सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाल लिया। पद संभालने के तुरंत बाद बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जनहितैषी और विकास प्रमुख नीतियों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों को साफ-सुथरा, असरदार, प्रभावशाली, पारदर्शी और जवाबदेही वाला शासन मुहैया करवाने पर जोर दिया जाएगा। वीके सिंह ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि राज्य सरकार की स्कीमों का लाभ लोगों को मिलना यकीनी बनाया जाए।
विज्ञापन
विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, औद्योगिक विकास और अन्य संबंधित क्षेत्रों की तरफ और ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिविल, पुलिस और अन्य विभागों के बीच बेहतर तालमेल भी यकीनी बनाया जाना चाहिए, जो सरहदी राज्य के व्यापक हित में है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के सीनियर अधिकारी वीके सिंह ने राज्य और केंद्र सरकारों में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। साल 1990 बैच के आईएएस अधिकारी भारत सरकार में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव, वस्त्र मंत्रालय में विशेष सचिव, रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिकों के कल्याण संबंधी विभाग में सचिव के पद पर काम किया है। उनको लोक सेवा के प्रति सक्रिय और जवाबदेही वाली पहुंच रखने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है।