फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vipul Goyal writes a letter to Smriti Irani and Vipul Goyal

'पद्मावती' को लेकर भाजपा के मंत्री ने स्मृति ईरानी व भंसाली को लिखा पत्र

Mon, 13 Nov 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Nov 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Vipul Goyal writes a letter to Smriti Irani and Vipul Goyal
हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल - फोटो : File Photo
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की रिलीज को लेकर उठे विवाद में हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल भी कूद पड़े हैं। फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ को लेकर गोयल भी खफा हैं। उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी व संजय लीला भंसाली को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से फिल्म के ऐतिहासिक तथ्यों को परखने की अपील की है। 
विज्ञापन


गोयल के अनुसार फिल्म के ट्रेलर में अलाउद्दीन खिलजी का महिमामंडन गलत है। भंसाली को फिल्म में पद्मावती का गौरवमयी इतिहास आगे रखना चाहिए था। फिल्म को बेचने के लिए या भव्य बनाने के लिए ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। गोयल ने स्मृति ईरानी को भेजे पत्र में लिखा है कि देश के अन्य राज्यों के साथ ही हरियाणा में भी फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


इतिहास पर बनने वाली फिल्मों में सोचने की आजादी के साथ जनसंवेदनाओं और संस्कृति का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसलिए अनुरोध है कि जनभावनाओं और ऐतिहासिक तथ्यों को ध्यान में रखते हुए ही फिल्म को स्वीकृति प्रदान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'ये लड़कियों पर तेजाब फेंकने वालों का महिमामंडन'

Vipul Goyal writes a letter to Smriti Irani and Vipul Goyal
padmavati, ranveer singh - फोटो : File Photo
भंसाली को लिखे पत्र में गोयल ने अपने मन की पीड़ा जाहिर की है। गोयल ने लिखा है कि फिल्म के ट्रेलर में बुराई के प्रतीक अलाउद्दीन खिलजी का महिमामंडन जिस तरह से किया गया है, उससे उनके मन में कई सवाल उठे हैं। जो लोग देश भर में फिल्म का विरोध कर रहे हैं, उनके मन को भी ठेस पहुंची है।

ये लड़कियों पर तेजाब फेंकने वालों का महिमामंडन
गोयल ने अपने पत्र में लिखा है कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को ग्लैमराइज करना उन सभी लोगों का महिमामंडन है, जो लड़कियों पर तेजाब फेंकने जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। फिल्म को हिट करने के लिए इस किरदार को ग्लैमराइज करने के अलावा अन्य विकल्प चुने जा सकते थे। ट्रेलर में गोरा-बादल की बीरता को सामने रखा जा सकता था। जिन्होंने अपने राजा की रक्षा के लिए कुर्बानी का अद्वितीय उदाहरण पेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed