{"_id":"5a1b6ce0fbeea1d6dde27b9d16a1c6bf","slug":"violance-during-jat-protest-investigation-for-negligence-in-duty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन: ड्यूटी में कोताही बरतने वालों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन: ड्यूटी में कोताही बरतने वालों की होगी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने जाट आरक्षण के नाम पर सूबे में हुए उपद्रव के दौरान ड्यूटी में कोताही बरतने वाले अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सरकार ने जांच की जिम्मेदारी सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी पद्मश्री प्रकाश सिंह को सौंपी है। सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि प्रकाश सिंह इस संबंध में 45 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देंगे। प्रकाश सिंह की ओर से की जाने वाली जांच में आईएएस और आईपीएस काडर के दो-दो सेवारत अधिकारी भी सहायक की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार सीआईडी/सीबीआई का अनुभव रखने वाले सेवारत या सेवानिवृत्त पुलिस उप-अधीक्षक/ निरीक्षक के पद के दो इनवेस्टीगेटर की सेवाएं भी उन्हें दी जाएंगी। प्रकाश सिंह प्रदेश में कानून-व्यवस्था के वर्तमान ढांचे, प्रक्रियाओं और प्रणालियों का अध्ययन कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुझाव भी देंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रकाश सिंह एक प्रतिष्ठित पुलिस अधिकारी रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश और असम के पुलिस मुखिया भी रहे। उत्तर प्रदेश में उनके कार्यकाल के दौरान तराई क्षेत्र में सक्रिय माफिया के विरुद्ध अभियान चलाया गया था।