फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vijay malya passport suspandation effect on passport offices and banks

पासपोर्ट ऑफिसों में दिखने लगा माल्या इफेक्ट, बैंकों की उड़ाई नींद

Mon, 16 May 2016 02:07 PM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 May 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
vijay malya passport suspandation effect on passport offices and banks
विजय माल्या - फोटो : Getty
चंडीगढ़ रीजनल पासपोर्ट आफिस में पिछले एक-दो सप्ताह से सरकारी बैंकों की ओर से पासपोर्ट सस्पेंड करने की रिक्वेस्ट एकाएक बढ़ गई हैं। इन रिक्वेस्ट का सीधा-सीधा कारण है विजय माल्या। दरअसल देश के 17 सरकारी बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपये लेकर विजय माल्या के देश से फरार होने के बाद सरकारी बैंक नींद से जागे हैं। सभी सरकारी बैंकों ने इस घटना से सबक लेते हुए लोन डिफाल्टरों की सूची बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसके बाद सबसे पहला काम वह कर रहे हैं डिफाल्टरों का पासपोर्ट सस्पेंड कराने का, कि कहीं वो विदेश न भाग जाएं। निजी बैंकों की ओर से भी कोर्ट के माध्यम से लोन डिफाल्टरों की सूची पासपोर्ट कार्यालय को भेजी जा रही हैं। पासपोर्ट कार्यालय ने रिक्वेस्ट पर संबंधित लोगों को शोकॉज नोटिस भेज उनका जवाब मांगा था। जवाब के बाद कई लोगों के पासपोर्ट सस्पेंड किए गए हैं। वहीं कई के मामले अभी पेंडिंग पड़े हैं।
विज्ञापन


एक बड़े सरकारी बैंक के लोन डिपार्टमेंट से जुड़े एक सीनियर अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें सीनियर अधिकारियों से आदेश आएं हैं कि वह सभी लोन डिफाल्टरों की सूची बनाएं और पुलिस को भी सूचित करें और सबसे पहले उनके पासपोर्ट सस्पेंड कराएं। इस प्रक्रिया के तहत वह रोजाना 3 से 4 लोन डिफाल्टरों के नाम रीजनल पासपोर्ट कार्यालय को भेज रहे हैं, ताकि उनके पासपोर्ट सस्पेंड हो सकें और वह कहीं बाहर न जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोन डिफाल्टरों में महिलाएं भी

vijay malya passport suspandation effect on passport offices and banks
home loan6
बैंक अधिकारी के अनुसार लोन डिफाल्टरों में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी है। क्योंकि अक्सर लोग टैक्स बचाने के लिए या महिलाओं के लिए बनाई गई खास योजना के तहत उनके नाम पर ही लोन लेते हैं। ऐसे में लोन न चुकाने वालों में महिलाओं के भी नाम हैं। वहीं पासपोर्ट अधिकारी के अनुसार उनके पास बैंकों से आई सूची में करीब 8 से 10 नाम महिला लोन डिफाल्टरों के भी हैं।

‘पहले सरकारी या निजी बैंकों की ओर से 2-3 माह में किसी एक लोन न चुकाने वाले के पासपोर्ट सस्पेंड कराने की अपील आती थी। लेकिन, पिछले एक-दो सप्ताह से अचानक बैंकों की ओर से रोजाना 8 से 10 लोगों के पासपोर्ट सस्पेंड कराने की रिक्वेस्ट आ रही हैं। ये सभी रिक्वेस्ट ऐसे लोगों की हैं जिन्होंने बैंक से मोटा कर्जा लिया हुआ है और अब इसे चुका नहीं रहे हैं। फिलहाल जांच पड़ताल के बाद ही 12 से 15 पासपोर्ट सस्पेंड किए गए हैं। शेष के मामलों में जांच की जा रही हैं। कुछ निजी बैंकों की ओर से भी लोन डिफाल्टरों की लिस्ट आई हैं।’
- राकेश अग्रवाल, रीजनल पासपोर्ट अफसर, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed