फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance arrested Anil Jain in Ludhiana

अनाज मंडी ट्रांसर्पोटेशन टेंडर घोटाला: कांग्रेस पार्षद के पति अनिल जैन को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Fri, 04 Nov 2022 07:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Nov 2022 07:40 PM IST
सार

कमीशन एजेंट अनिल जैन पर अन्य राज्यों जैसे यूपी, बिहार आदि से कम दरों पर धान लाने का आरोप लगाया गया है। धान उसने अपने शैलर में रखा था और सरकारी कोटे के खरीदे गए धान के साथ मिलाकर बेच रहा था।

विज्ञापन
Vigilance arrested Anil Jain in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनाज मंडी ट्रांसर्पोटेशन टेंडर घोटाले में विजिलेंस ने मुल्लांपुर निवासी कांग्रेस पार्षद के पति अनिल जैन को गिरफ्तार लिया है। आरोपी अनिल जैन को शैलर में बने कमरे से बाहर निकालने के लिए छह घंटे तक इंतजार करना पड़ा। विजिलेंस ने उसे शुक्रवार दोपहर अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


इस मामले में अभी तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अनिल जैन की सवद्दी इलाके में श्री कृष्णा राइस मिल है और इसके वह कमीशन एजेंट भी है। अनिल जैन को ब्यूरो ने ठेकेदारों के खिलाफ लेबर कार्टेज और ट्रांसर्पोटेशन लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि अनिल जैन की इनोवा कार को जब्त किया गया है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही कार से मिले दस्तावेजों वाला एक ब्रीफकेस भी मिला है। कमीशन एजेंट अनिल जैन पर अन्य राज्यों जैसे यूपी, बिहार आदि से कम दरों पर धान लाने का आरोप लगाया गया है। धान उसने अपने शैलर में रखा था और सरकारी कोटे के खरीदे गए धान के साथ मिलाकर बेच रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed