{"_id":"63651c92803ed93fbe29fca6","slug":"vigilance-arrested-anil-jain-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी ट्रांसर्पोटेशन टेंडर घोटाला: कांग्रेस पार्षद के पति अनिल जैन को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी ट्रांसर्पोटेशन टेंडर घोटाला: कांग्रेस पार्षद के पति अनिल जैन को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार
Fri, 04 Nov 2022 07:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 04 Nov 2022 07:40 PM IST
सार
कमीशन एजेंट अनिल जैन पर अन्य राज्यों जैसे यूपी, बिहार आदि से कम दरों पर धान लाने का आरोप लगाया गया है। धान उसने अपने शैलर में रखा था और सरकारी कोटे के खरीदे गए धान के साथ मिलाकर बेच रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनाज मंडी ट्रांसर्पोटेशन टेंडर घोटाले में विजिलेंस ने मुल्लांपुर निवासी कांग्रेस पार्षद के पति अनिल जैन को गिरफ्तार लिया है। आरोपी अनिल जैन को शैलर में बने कमरे से बाहर निकालने के लिए छह घंटे तक इंतजार करना पड़ा। विजिलेंस ने उसे शुक्रवार दोपहर अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में अभी तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अनिल जैन की सवद्दी इलाके में श्री कृष्णा राइस मिल है और इसके वह कमीशन एजेंट भी है। अनिल जैन को ब्यूरो ने ठेकेदारों के खिलाफ लेबर कार्टेज और ट्रांसर्पोटेशन लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि अनिल जैन की इनोवा कार को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही कार से मिले दस्तावेजों वाला एक ब्रीफकेस भी मिला है। कमीशन एजेंट अनिल जैन पर अन्य राज्यों जैसे यूपी, बिहार आदि से कम दरों पर धान लाने का आरोप लगाया गया है। धान उसने अपने शैलर में रखा था और सरकारी कोटे के खरीदे गए धान के साथ मिलाकर बेच रहा था।
विज्ञापन