फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of woman in a state of intoxication goes viral in Punjab

उड़ता पंजाब: नशे में धुत महिला का वीडियो वायरल, कदम लड़खड़ा रहे... चल भी नहीं पा रही

Sun, 30 Oct 2022 07:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 Oct 2022 07:33 PM IST
सार

वीडियो में दिख रहा है कि महिला नशे में इस कदर धुत है कि उसे कुछ भी नहीं पता है। महिला एक कदम भी चल नहीं पा रही है। एक जगह खड़ी आसमान की तरफ देख रही है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति बोल रहा है कि यह इलाका फिरोजपुर शहर की शेखा वाली बस्ती का है।

विज्ञापन
Video of woman in a state of intoxication goes viral in Punjab
नशे में महिला का वीडियो वायरल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में नशे पर लगाम नहीं लग रहा है। रोजाना वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब फिरोजपुर शहर की बस्ती शेखावाली में नशा किस हद तक बिक रहा है, इसका अंदाजा नशे में धुत महिला को देखकर लगाया जा सकता है। हेरोइन के नशे में धुत सड़क पर लड़खड़ाती महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो शहर की शेखा वाली बस्ती के नजदीक का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्र में नशा नहीं बिकने का दावा करती आ रही है जबकि सच्चाई यह है कि क्षेत्र में सरेआम नशा बिक रहा है। शहर की कई बस्तियों में नशा आसानी से मिल जाता है। यह बात पुलिस के कई अधिकारियों को भी मालूम है फिर भी कार्रवाई नहीं की जाती। अब एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें एक महिला नशे में धुत है और यह वीडियो शहर की बस्ती शेखा वाली की बताई जा रही है। 
विज्ञापन


यहां पर अधिकांश लोग नशा तस्करी में लिप्त हैं। इस बस्ती में कई गैंगस्टर रहते हैं। जानकारों का कहना है कि इसी बस्ती में कई महिलाएं नशे का टीका बेचती हैं। वीडियो में दिख रहा है कि महिला नशे में इस कदर धुत है कि उसे कुछ भी नहीं पता है। महिला एक कदम भी चल नहीं पा रही है। एक जगह खड़ी आसमान की तरफ देख रही है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति बोल रहा है कि यह इलाका फिरोजपुर शहर की शेखा वाली बस्ती का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed