लो जी, ऐसा वोडियो गेम, जो वोटर्स को जगाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए पहली बार वीडियो गेम तैयार किया है। ‘गेट, सेट और वोट’ टाइटल नाम से तैयार किए इस वीडियो गेम में हर उम्र के लोगों का ख्याल रखा गया है।
इस गेम के माध्यम से मतदाता को न केवल मतदान के प्रति जागरूक करना है बल्कि उसे लोकतंत्र और निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी देना है। इसे लेकर निर्वाचन आयोग के निदेशक धीरेंद्र ओझा ने बताया कि इस वीडियो गेम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सकेगा।
10 स्टेज हैं इस गेम में
इस वीडियो गेम में 10 स्टेज हैं। प्रत्येक स्तर को पार करने पर विषय ज्ञान और ज्यादा विस्तार से पूछे जाएंगे। गेम के इन स्तरों पर निर्वाचन आयोग की ओर से भारतीय लोकतंत्र, वोट के लिए रजिस्ट्रेशन, नैतिक मतदान, निर्वाचन आयोग की ओर से मदद आदि विषय हैं। गेम की खास बात ये है कि प्रत्येक स्तर पर पहेली ज्यादा चुनौतीपूर्ण होती जाएगी।
स्वीप ने किया गेम का निर्माण
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अधिकृत मेल आईडी पर बनाई गई गेम का निर्माण स्वीप की ओर से किया गया है। स्वीप अर्थात सिस्टेमैटिक वोटर एजूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन कार्यक्रम के तहत यूएनडीपी इंडिया की मदद से बनाया गया है।
गेम निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर खेलने के लिए उपलब्ध है। यहां से इसे कंप्यूटर और कियास्क पर भी डाउन लोड किया जा सकता है।
ये भी हैं जागरूकता के लिए
मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से कई किताबें आदि भी जारी की गई हैं। इनमें प्राउड टू बी ए वोटर, गर्व से बने मतदाता शामिल हैं। वहीं कार्टून में वाह इलेक्शन वाह, बोर्ड गेम में रेडी, स्टेडी एंड वोट और वोट की बाजी शामिल हैं।