फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vegetable vendor's daughter Babli wins gold in Wrestling

हौसलाः पापा बेचते हैं सब्जी, बेटी ने नेशनल कुश्ती में गोल्ड मेडल जीत नाम किया रोशन

Sun, 23 Jun 2019 10:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Jun 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor's daughter Babli wins gold in Wrestling
बबली ने जीता सोना - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के कोटा में हुई अंडर-15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में सब्जी बेचने वाले पिता हरिकिशन की बेटी बबली ने पंजाब की खिलाड़ी को हराकर सोना जीता है। उमरा की रहने वाली बबली का सेमीफाइनल मुकाबला महाराष्ट्र की खिलाड़ी रजनंदनी से हुआ। इस मुकाबले में बबली ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को 10-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में भी बबली ने पंजाब की पायल को हाफ समय में ही 10-0 से हरा गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। बबली उमरा के गुरु हवा सिंह अखाड़ा में कोच संजय के पास दो साल से कुश्ती का दांव पेच सीख रही है। इससे पहले वह राज्य स्तर पर पदक जीत चुकी है। बबली ने 36 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। 
विज्ञापन


एशिया चैंपियनशिप के लिए इंडिया टीम में बनाई जगह 
इस चैंपियनशिप में बबली ने गोल्ड मेडल जीतने पर एशिया चैंपियनशिप के लिए इंडिया टीम में अपनी जगह पक्की की है। मेडल जीतने पर बबली के परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बबली ने दिल्ली की खिलाड़ी कुसुम को हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बबली ने गोल्ड मेडल जीतकर अपनी अलग पहचान बनाई है। उम्मीद है कि वह एशिया चैंपियनशिप में भी इसी तरह अपनी प्रतिभा दिखाते हुए गोल्ड मेडल हासिल करेगी। - संजय, कोच, गुरु हवासिंह अखाड़ा, उमरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed