फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VAT blew effigy in protest, strike today

वैट के विरोध में फूंका पुतला, आज भी हड़ताल

Wed, 13 Aug 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो्/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो्/अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 13 Aug 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। हैंडलूम उत्पादों पर वैट हटाने की मांग को लेकर उद्यमी और व्यापारी भूख हड़ताल के दूसरे दिन उग्र हो गए और शहरभर में जुलूस निकालकर व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका।
विज्ञापन


व्यारियों ने भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रखने और विरोधस्वरूप मंगलवार को अमर भवन चौक, एसडी कालेज रोड और सेठी चौक के हैंडलूम बाजार बंद करने का फैसला लिया। वहीं शहरी विधायक बलबीर पाल शाह ने भी उनको अपना समर्थन दे दिया है।
विज्ञापन


ऑल हैंडलूम टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन के बैनर तले हैंडलूम उद्यमियों व व्यापारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन सांकेतिक भूख हड़ताल जीटी रोड स्थित एसडी स्कूल के बाहर जारी रखी। इसमें 21 व्यापारी भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष और कांफेड के चेयरमैन बजरंग दास गर्ग का पुतला फूंका और उन पर उद्यमियों को बहकाने का आरोप लगाया। इससे पहले उद्यमी व व्यापारियों ने बजरंग दास गर्ग का पुतला लेकर शहर के मुख्य बाजारों में जुलूस निकाला और बजरंग दास गर्ग की सच्चाई से अवगत कराया।

व्यापारियों ने कहा कि बजरंग दास गर्ग लंबे समय से उनका पक्ष रखने और वैट को वापस कराने का आश्वासन दे रहे हैं। वे उनकी बातों में आकर कई बार रैलियों और सभाओं में पहुंचे। हैंडलूम उत्पाद पर सरकार वैट को हटाने की घोषणा नहीं कर सकी।

व्यापारियों की भूख हड़ताल बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहेगी। हड़ताल पर बैठे सभी व्यापारियों ने निर्णय लिया की बुधवार को अमर भवन चौक, एसडी कॉलेज रोड और सेठी चौक के हैंडलूम बाजार बंद रहेंगे। वे प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एक उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।

इस मौके पर राकेश चुघ, श्याम सचदेवा और अजय खुराना ने बताया कि अगर इसके बाद भी सरकार ने वैट वापस नहीं लिया तो 13 अगस्त को बाजार बंद और 14 अगस्त को पानीपत बंद किया जाएगा। वे 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को काले झंडे दिखाएंगे। पानीपत यार्न डीलर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र रेवड़ी ने कहा कि सरकार ने वैट लगाकर पानीपत के हैंडलूम उद्योग को चौपट कर दिया है। साढ़े 12 प्रतिशत वैट हैंडलूम उत्पादों पर लगाया गया है जबकि दिल्ली, यूपी और राजस्थान में हैंडलूम पर वैट नहीं है। व्यापारी वर्ग ने आर-पार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। व्यापारियों का कहना कि जब तक सरकार वैट वापस नहीं करती है, वे तब तक संघर्ष जारी रखेंगे।

ये बैठे भूख हड़ताल पर
भूख हड़ताल पर बैठने वालों में गोपी बांगा, तरूण नागपाल, जोगिंद्र सिंह नरूला, संजय नारंग, अजय खुराना, त्रिलोचन सेठी, हरदीप सिंह, विमल मेहता, कमल  खुराना, जोगेंद्र बजाज, आत्मसिंह मक्कड़, बलवंत खुराना, हरभगवान खुंगर, ठाकुर दास शर्मा, नैनी गोगिया, सचिन नारंग, सुरेंद्र बठला, आशानंद गोगिया और रोशन लाल गुप्ता बैठे। इस अवसर पर अशोक नागपाल, रामलाल, अशोक बरेजा, गोबिंद सिंह, लक्ष्मी नारायण, हैंडलूम एसोसिएशन से लक्ष्मी कालड़ा, राजेश सिंगला, मैट एसोसिएशन से अनिल  दुआ, राम प्रकाश, चैंबर आफ टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रधान राकेश चुघ, गणेश नगर वैलवेट एसोसिएशन से अनिल बरेजा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। धरना स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे व्यापारियों ने काले बिल्ले व झंडे लगाकार रोष जताया।


विधायक शाह ने दिया समर्थन
शहरी विधायक बलबीर पाल शाह ने हैंडलूम व्यापारियों और उद्यमियों को अपना समर्थन दे दिया है। उन्होंने कहा कि वे सरकार के सामने उनकी मांगों को रखेंगे। सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है वे भी संघर्ष में उनका साथ देंगे। राकेश चुघ, श्याम सचदेवा और अजय खुराना ने व्यापारियों और उद्यमियों के संघर्ष को सफल बनाने के लिए शहर के सभी संगठनों का सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed