{"_id":"62f50e28dec4f30ea9757a45","slug":"valmiki-samaj-called-for-punjab-bandh-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Bandh: वाल्मीकि समाज का कल पंजाब बंद का एलान, किसान भी जाम करेंगे लुधियाना-जालंधर हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Bandh: वाल्मीकि समाज का कल पंजाब बंद का एलान, किसान भी जाम करेंगे लुधियाना-जालंधर हाईवे
Thu, 11 Aug 2022 07:58 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 11 Aug 2022 07:58 PM IST
सार
सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान व वाल्मीकि समाज के अग्रणी नेता चंदन ग्रेवाल का कहना है कि सरकार का रवैया भी नकारात्मक है, जो टिप्पणी सिद्धू ने की है, वह आपत्तिजनक है। इसलिए शुक्रवार को बंद की कॉल दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक ओर जहां किसान लुधियाना-जालंधर हाईवे को शुक्रवार को जाम करेंगे तो वहीं वाल्मीकि समुदाय ने भी बंद का आह्वान किया है। पुलिस ने भी सुरक्षा बंदोबस्त सख्त कर दिए हैं। अमृतसर के श्री रामतीर्थ से वाल्मीकि समुदाय ने हुक्मनामा जारी कर शुक्रवार को पंजाब बंद का एलान किया है। जिससे पंजाब में हाई अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
समुदाय ने 12 अगस्त को पंजाब भर में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बंद का एलान किया है। समुदाय के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर 11 अगस्त को बंद नहीं किया गया, बल्कि 12 अगस्त को बंद की कॉल दी गई है। वाल्मीकि समुदाय ने यह बंद की कॉल पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू की टिप्पणी के बाद दी थी। सिद्धू की टिप्पणी के बाद काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
जिक्रयोग है कि लॉ अफसरों की नियुक्ति में रिजर्व कोटे को लेकर सिद्धू ने ऐसी शब्दावली का इस्तेमाल किया जिससे एससी-एसटी समाज की भावनाएं आहत हुईं। पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बैठक भी की लेकिन कोई सकारात्मक हल नहीं निकला। इसके बाद शुक्रवार को पंजाब बंद की कॉल दी गई है।
विज्ञापन
सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान व वाल्मीकि समाज के अग्रणी नेता चंदन ग्रेवाल का कहना है कि सरकार का रवैया भी नकारात्मक है, जो टिप्पणी सिद्धू ने की है, वह आपत्तिजनक है। इसलिए शुक्रवार को बंद की कॉल दी गई है। किसान संगठनों ने भी रक्षाबंधन तक आंदोलन थोड़ा शांत रखा था।
गन्ने का बकाया न मिलने पर रोष जता रहे किसानों ने कहा कि रक्षा बंधन के बाद आंदोलन को तेज किया जाएगा। किसानों ने कहा कि पहले सिर्फ लुधियाना जालंधर हाईवे ही रोका था। रक्षाबंधन को देखते हुए शुगर मिल के सामने वाली सर्विस लेन खोल दी थी लेकिन रक्षाबंधन के बाद पूरा हाईवे बंद किया जाएगा।