फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vaccine to those above 18 years from today in punjab

पंजाब में कोरोना : 18 साल से ऊपर वालों को टीका आज से, पहले निर्माण श्रमिकों का नंबर

Mon, 10 May 2021 12:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 May 2021 12:41 AM IST
सार

  • सेहत मंत्री बोले- इस आयु वर्ग के लिए सिर्फ 1 लाख डोज ही मिलीं
  • अगले चरण में 70 फीसदी डोज सह रोगों से पीड़ित व्यक्ति के लिए होंगी

विज्ञापन
Vaccine to those above 18 years from today in punjab
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण आज से शुरू हो जाएगा। इसकी शुरुआत निर्माण श्रमिकों को टीका लगाकर की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि इस आयु वर्ग के लिए सिर्फ  एक लाख खुराक ही प्राप्त हुई हैं, इसलिए पहले चरण में निर्माण कामगारों को ही शामिल किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया लिमिटेड को 30 लाख खुराकों का ऑर्डर कर दिया है। इससे मई में 18 से ऊपर के आयु वर्ग को भी टीके मिलेंगे। विशेषज्ञ समिति ने कहा है कि सह रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को सबसे अधिक जोखिम होता है।
विज्ञापन


इस कारण अगले चरण में 70 फीसदी डोज इस समूह के लिए निर्धारित की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सह-रोगों की सूची केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित की गई है, लेकिन इसमें मोटापा, दिव्यांगता (जैसे कि रीढ़ की हड्डी की चोट) और ज्यादा रोगों को शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने बताया कि कुछ पेशों में दूसरे व्यक्तियों के साथ ज्यादा बातचीत करनी पड़ती है। इससे उन्हें संक्रमण होने और उनसे संक्रमण फैलने का सबसे अधिक जोखिम होता है। इस कारण 30 प्रतिशत खुराकें इस समूह के लिए निर्धारित की जाएंगी। मई के लिए उच्च जोखिम वाली सिर्फ  तीन श्रेणियों को शामिल किया जाना है जिनमें सरकारी कर्मचारी, निर्माण श्रमिक, अध्यापक और सरकारी व  निजी शैक्षिक संस्थाओं के अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

पंजाब में मिले 8531 नए मामले, 191 की मौत
पंजाब में रविवार को कोरोना के 8531 नए मामले सामने आए हैं जबकि 191 की मौत हो गई। 296 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया है। अब तक राज्य में 10506 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस समय राज्य में 74343 मामले सक्रिय हैं। 9384 संक्रमितों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। रविवार को लुधियाना में 22, अमृतसर में 20, पटियाला में 18, मोहाली व बठिंडा में 17-17, रोपड़ में 14, जालंधर व संगरूर में 12-12, मुक्तसर व फाजिल्का में 9-9, गुरदासपुर में 7, होशियारपुर व फिरोजपुर में 6-6, पठानकोट में 4, बरनाला, फरीदकोट, कपूरथला व मानसा में 3-3 और मोगा, फतेहगढ़ साहिब व तरनतारन में 2-2 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed