{"_id":"127cb3dc8c860cd4e552dc6cc28d45ed","slug":"v-channel-new-show-sadda-haq","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी चैनल पर हर्षिता गौड़ मांगेगी ‘साड्डा हक’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी चैनल पर हर्षिता गौड़ मांगेगी ‘साड्डा हक’
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Nov 2013 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब चैनल वी लेकर आ रहा है महिलाओं पर केंद्रित धारावाहिक ‘साड्डा हक’। इसमें दिखाई जाएगी एक लड़की के साहस की कहानी।
इस शो के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ के होटल जेडब्लू मैरिएट पहुंची लीड एक्टर हर्षिता गौड़ ने कहा कि वह इस शो मे वह संयुक्ता की भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने बताया कि यह कहानी मुंबई के एक इंजीनियरिंग कालेज की है जिसमें लड़कों का दबदबा है। लड़कियां यहां कम हैं। उन्होंने कहा कि समाज में स्त्री को समानता देने की बातें सतही तौर पर ही होती हैं।
उन्होंने बताया कि सीरियल में इंजीनियरिंग कालेज में संयुक्ता के दाखिले के दौरान यही बात सामने आती हैं। वे कदम-कदम पर संघर्ष करती हैं। संयुक्ता के लिए यही चुनौती घर में भी है। उसका परिवार दकियानूसी है।
संयुक्ता का आत्मविश्वास उसे इस चुनौती से बाहर निकालता है। वह शो में अपने हक की लड़ाई लड़ती दिखेगी। हर्षिता ने कहा कि यह शो सोमवार से शुक्रवार को रोजाना शाम साढ़े छह बजे प्रसारित किया जाएगा।