{"_id":"0816d1862df0c3f27a7f3a4223ebbfb8","slug":"ut-police-staff-were-not-transferred-from-32-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! 32 वर्षों से एक ही जगह जमे हैं यूटी पुलिस के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब! 32 वर्षों से एक ही जगह जमे हैं यूटी पुलिस के कर्मचारी
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Feb 2016 08:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी पुलिस विभाग में 32 वर्षों से करीब 400 प्रशासनिक कर्मचारियों के तबादले नहीं हुए हैं। यह कर्मचारी एक ही स्थान पर ड्यूटी कर रहे हैं। जबकि प्रशासन की ओर से कर्मचारियों के तबादले की समय सीमा निर्धारित है।
विज्ञापन
इसके बावजूद भी इतने कर्मचारी कई वर्षों तक एक ही जगह पर डटे हुए हैं। इसका खुलासा आरटीआई के माध्यम से मिली जानकारी से हुआ है।
आरटीआई में 400 नामों का खुलासा
आरटीआई के माध्यम से एसटेबलिसमेंट डिपार्टमेंट ने पुलिस विभाग में लंबे समय से जमे प्रशासनिक कर्मचारियों की सूची भेजी है। इसमें सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2, सीनियर और जूनियर असिस्टेंट, चपरासी, माली, स्वीपर व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी पदों पर तीन साल में होना चाहिए ट्रांसफर
प्राप्त जानकारी में नियम के अनुसार सीनियर सुपरिंटेंडेंट, जूनियर असिस्टेंट, चपरासी, माली, स्वीपर के पदों पर काबिज कर्मचारियों का ट्रांसफर तीन साल में होना चाहिए।
विज्ञापन
एक मई, 2015 को प्रशासन ने लागू की ट्रांसफर पालिसी
सलाहकार विजय कुमार देव ने चंडीगढ़ में ज्वाइनिंग के बाद कहा था कि ज्यादा समय से एक स्थान पर काबिज अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जाना चाहिए। इसके तहत प्रशासन ने एक मई, 2015 को विभागीय तबादला नीति शुरू किया था। इस पर प्रशासक की ओर से 13 मई, 2015 को सहमति मिल गई। इसके बाद प्रशासन ने विभागों से सूची तैयार करवाई थी। इसके आठ महीने पूरे होने के बावजूद इस नीति पर काम नहीं किया गया।
विजय कुमार देव, प्रशासक के सलाहकार ने बताया कि वर्षों से एक ही सीट पर काम कर रहे कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। अप्रैल में सभी विभागों में बड़े स्तर पर तबादले किए जाएंगे।
आरके गर्ग, आरटीआई एक्टिविस्ट के अनुसार प्रशासन की ओर से जो विभागीय तबादला नीति लागू की गई है, वह प्रशंसनीय है। लेकिन प्रशासन को इस नीति पर आगे भी काम करना चाहिए।