फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT Administrator tested himself mobile diagnostic vans by driving the van

डायग्नोस्टिक वैन चलती है कि नहीं, प्रशासक ने खुद चलाकर देखी फिर दी हरी झंडी

Fri, 16 Sep 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Sep 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
 UT Administrator tested himself mobile diagnostic vans by driving the van
UT Administrator VP Singh Badnaur - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मोबाइल डायग्नोस्टिक वैन को हरी झंडी दिखाने की जगह खुद वैन को चलाकर उसकी जांच की। प्रशासक वीरवार को सेक्टर-24 स्थित भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन


परिषद के पदाधिकारियों उनसे वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का आग्रह किया। इस पर प्रशासक ने कहा कि वह पहले वैन को चलाकर चेक करेंगे कि वह चलती भी है या नहीं। इतना कहते ही वह वैन की ड्राइवर सीट पर बैठ गए और उसको काफी दूर तक दौड़ाया। 
विज्ञापन


प्रोटोकाल तोड़कर पूरे इंदिरा हालीडे होम का किया दौरा
प्रशासक का यह अंदाज देखकर सब दंग रह गए। इतना ही नहीं उन्होंने प्रोटोकॉल तोड़कर पूरे इंदिरा हॉलीडे होम का दौरा किया। भारत विकास परिषद के पूरे स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। प्रथम और दूसरे तल पर जाकर चीजों को देखा और मशीनों की जानकारी ली। प्रोटोकॉल की वजह से कई बार अधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासक ने वार्ड में मरीजों से बातचीत भी की। उन्होंने इंदिरा हॉलीडे होम में सुविधाओं और सभी व्यवस्थाओं को सराहा। इस अवसर पर डीसी अजीत बालाजी जोशी, भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय महासचिव अजय दत्ता, परिषद् के ट्रस्टी अनूप गुप्ता और असिस्टेंट लेबर कमिश्नर नवीन भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed