फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ut administration_sec 17_bridge_nagar nigam

सुविधा से ज्यादा असुविधा दे रहा यह ब्रिज

Sun, 01 Dec 2013 11:09 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Dec 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
ut administration_sec 17_bridge_nagar nigam
15 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-17 में बनाया गया नया ओवरब्रिज लोगों के लिए सुविधा से अधिक अधिक असुविधा बना हुआ है।
विज्ञापन


ब्रिज पर सन्नाटा पसरा रहने के कारण इसके निर्माण की प्लानिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पिछले माह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी ब्रिज के निर्माण पर आपत्ति जताई थी।

ओवरब्रिज के साथ जो पेड पार्किंग बनी हुई है, उसकी हालत भी अच्छी नहीं है। यहां पर ब्रिज का निर्माण होने से पार्किंग उबड़-खाबड़ हो गई है। इंजीनियरिंग विंग के अनुसार सोमवार से इन पेड पार्किंग की कारपेटिंग का काम शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


नए साल में स्ट्रीट खुलेगी

ओवरब्रिज के नीचे 40 दुकानें बनाई गई हैं। यहां पर नाइट फूड स्ट्रीट खोलने की योजना है। नए साल में यहां पर शहर की सबसे बड़ी स्ट्रीट खुलने की योजना है।

इन दुकानों को अलॉट करने के लिए पॉलिसी बनाने में अधिकारी जुट गए हैं। इन दुकानों पर किराए पर देने पर नगर निगम को हर साल लाखों रुपये की कमाई भी होगी।

ये आ रहीं दिक्कतें
-ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले बैंक स्कवेयर और केसी सिनेमा की तरफ पेड पार्किंग स्थल हैं। इनके प्रवेश और निकासी द्वार ब्रिज पर ही खुल रहे हैं। इस कारण यहां पर वाहनों की संख्या ज्यादा बढ़ने के कारण जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-उस समय स्थिति ज्यादा भयंकर होती है जब पेड पार्किंग के प्रवेश द्वार पर पर्ची कटवाने के लिए वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। दूसरी और ब्रिज के ऊपर वाहन चालक ने चढ़ना होता है। इससे आवाजाही बाधित होती है।

-पेड पार्किंग पर निकासी द्वार होने के कारण चालक अपनी सुविधा को देखते हुए गलत साइड मुड़ रहे हैं। ऐसे में हादसे होने का खतरा बढ़ गया है।

-बैंक स्कवेयर और केसी सिनेमा के बीच की सड़क के भी विभाजक खुला हुआ है। ऐसे में हादसे होने का डर बना रहता है।

-ओवरब्रिज की सड़कों के किनारों पर अवैध तरीके से वाहन पार्क हो रहे हैं।

ऐसे मिल सकती है राहत

-ब्रिज की तरफ खुले पेड पार्किंग के प्रवेश और निकासी बंद कर दिए जाएं।
-रॉन्ग साइड में वाहन चलाने वाले वाहनों केचालान काटे जाएं।
-सड़क के बीचों-बीच खुली विभाजक को बंद किया जाए।
-पर्ची पेड पार्किंग के प्रवेश द्वार पर नहीं, बल्कि कुछ अंदर काटी जाए।

नया ओवरब्रिज चालकों को राहत देने की बजाय दिक्कतें दे रहा है। ब्रिज के दोनों तरफ पेड पार्किंग के प्रवेश द्वार हैं। इसके प्रवेश और निकासी द्वार पर जाम सा लग जाता है। नगर निगम इन द्वारों को बंद भी नहीं कर सकता।

-सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-15  

पेड पार्किंग के प्रवेश द्वार पर वाहनों की कतार बढ़ने से दिक्कत आ रही है। जल्द कोई न कोई हल निकाला जाएगा। इंजीनियरिंग विंग को पेड पार्किंग के सामने सड़क का विभाजक बंद करने के लिए कहा गया है।
- डीपी सिंह, इंस्पेक्टर, पार्किंग विंग

पेड पार्किंग के प्रवेश द्वारों के सामने जो विभाजक सड़क खुली हुई है उसे जल्द बंद करवाया जाएगा। ब्रिज जाम से निजात दिलवाने में काफी मददगार साबित होगा।
-एसएस बिद्दा, चीफ इंजीनियर

सड़क किनारे नो पार्किंग में पार्क होने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। गलत साइड में वाहन पार्क करने वालों के चालान काटे जाएंगे।
-मनीष चौधरी, एसएसपी, ट्रैफिक

इस समय चालकों को जो दिक्कतें आ रही हैं, उनका जल्द ही समाधान तलाश कर लिया जाएगा।
-सतीश कैंथ, डिप्टी मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed