{"_id":"fb5ae807b94b45eb035b0b7f1ff630ad","slug":"ut-administration-mha-ias-officers-postings","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने मांगी आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने मांगी आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 20 Dec 2013 02:58 PM IST
विज्ञापन
यूटी प्रशासन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) से चंडीगढ़ में आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग की गुहार लगाई है। चंडीगढ़ में अधिकारियों की कमी के कारण काम प्रभावित हो रहा है।
एमएचए तीन अधिकारियों का तबादला कर चुका है और इनकी जगह एमएचए ने नए अधिकारियों की पोस्टिंग नहीं की है। हालांकि, प्रशासन ने इन अधिकारियों को अभी रिलीव नहीं किया है।
लेकिन, एमएचए के निर्देश पर प्रशासन को इन्हें कभी भी रिलीव करना पड़ सकता है। ऐसे में प्रशासन ने पहले ही इन अधिकारियों की रिप्लेसमेंट एमएचए से मांगी है। चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने एमएचए को इस संबंध में पत्र भेजा है।
विज्ञापन
एजीएमयूटी काडर की आईएएस अधिकारी और चंडीगढ़ की एडीसी व सिटको की एमडी तनवी गर्ग और सीएचबी के सीईओ रॉडने राल्टे का दो महीने पहले मिजोरम तबादला हो चुका है।
मिजोरम में विधान सभा चुनाव के कारण इनका तबादला रोक दिया गया था। अब चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन दोनों को किसी भी समय रिलीव करने के आदेश आ सकते हैं।
ऐसे में अगर इनकी रिप्लेसमेंट नहीं आती है तो प्रशासन के लिए मुश्किल हो जाएगी। उधर, एमएचए सीएचबी के चेयरमैन सत्यगोपाल को भी रिलीव करने के लिए कह चुका है।
1988 बैच के आईएएस अफसर सत्यगोपाल का तबादला अरुणाचल प्रदेश किया गया था। लेकिन, प्रशासन ने एचएचए को पत्र भेजकर यह आग्रह किया था कि उनकी प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल समाप्त होने में कुछ समय बचा है और वह कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों का कार्य देख रहे हैं।
ऐसे में उन्हें फिलहाल रिलीव नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रशासन ने सिटको के एमडी के लिए भी जल्द अधिकारी की पोस्टिंग करने को कहा है।
पंजाब सरकार की ओर से आए पैनल को प्रशासन एमएचए भेज चुका है। लेकिन, एमएचए ने अभी तक किसी का नाम इस पद के लिए क्लीयर नहीं किया है।