फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT administration handed over 62 B-type oxygen cylinders to PGI

मिली राहत : यूटी प्रशासन ने पीजीआई को दिए 62 बी-टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर

Mon, 10 May 2021 01:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
UT administration handed over 62 B-type oxygen cylinders to PGI
यूटी प्रशासन ने पीजीआई को दिए 62 बी-टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर
विज्ञापन

बीते शनिवार को यूटी ने अपने कोटे से देने से कर दिया था मना
पीजीआई निजी एजेंसी से भरवा रहा था ऑक्सीजन सिलिंडर
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन और पीजीआई के बीच ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर हुए विवाद के बाद पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के दखल देने पर स्थिति पटरी पर लौटी है। चंडीगढ़ प्रशासन ने रविवार को अपने कोटे से पीजीआई को 62 बी-टाइप सिलिंडर भरवा कर दिए हैं। बता दें कि प्रशासन ने शनिवार को अपने कोटे से पीजीआई को सिलिंडर देने से मना कर दिया था। इसे लेकर पीजीआई में ऑक्सीजन की समस्या खड़ी हो गई थी। प्रशासन के अधिकारियों ने निजी अस्पताल और कोविड केयर सेंटरों को सप्लाई देने के लिए दो मीट्रिक टन ऑक्सीजन में से निजी एजेंसी की ओर से पीजीआई के ऑक्सीजन सिलिंडरों को भरने से मना कर दिया था।

इसके बाद पीजीआई के अधिकारियों ने केंद्र सरकार से भी गुहार लगाई। वहीं, प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को हस्तक्षेप करना पड़ा। उधर, शनिवार की देर रात हरियाणा भी पीजीआई को 3 एमटी ऑक्सीजन देने को राजी हो गया। दरअसल, पीजीआई को रोजाना 22 से 23 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है, लेकिन केंद्र की ओर से 20 मीट्रिक टन का कोटो ही तय है। पीजीआई दो से तीन मीट्रिक टन के लिए इधर-उधर से इंतजाम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed