फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Use of Smartphone Ban on Indo Pak Border for BSF Soldiers

फरमानः सरहद पर अब स्मार्टफोन का प्रयोग नहीं कर पाएंगे बीएसएफ के जवान, वजह आई सामने

Wed, 31 Oct 2018 12:54 PM IST
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Wed, 31 Oct 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
Use of Smartphone Ban on Indo Pak Border for BSF Soldiers
BSF के जवान - फोटो : File Photo
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्यूटी के दौरान अब बीएसएफ जवानों के स्मार्टफोन रखने पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश जारी करने की वजह भी बेहद गंभीर है। यह आदेश रविवार को ममदोट क्षेत्र स्थित बीएसएफ की पोस्ट दोना तेलु मल के पास से पकड़े दो पाक सैनिकों की घुसपैठ के दौरान फेंसिंग पार इलाके में खिंची गई लाइव फोटो को सोशल मीडिया में अपलोड करने के बाद दिया है।
विज्ञापन


फोटो के प्रकाशित होने पर बीएसएफ अधिकारियों से जवाबदेही की जा रही है। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार फेंसिंग पार खेतों में भारतीय सीमा से पकड़े पाक सैनिक सिराज अहमद और मुमताज खान की एक्शन में खिंची गई लाइव तस्वीरें सोशल मीडिया में उसी समय अपलोड कर दी गई थी।
विज्ञापन

जवान स्मार्टफोन पर फिल्में भी देखते थे

Use of Smartphone Ban on Indo Pak Border for BSF Soldiers
BSF के जवान - फोटो : File Photo
बता दें कि यह फोटो कई समाचार पत्रों में प्रकाशित हो गई। फोटो खींच कर सोशल मीडिया में डालने वाले बीएसएफ जवानों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद से बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने सरहद पर ड्यूटी के दौरान बीएसएफ जवानों के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगा दी है। जवान स्मार्टफोन पर अपनी मनपसंद हिंदी फिल्में लोड कर देखते थे।

बीएसएफ जवानों के पास अब सिर्फ सरकारी वायरलैस फोन ही होंगे। संपर्क करने पर बीएसएफ प्रवक्ता आरएस कटारिया ने कहा कि वह छुट्टी पर चल रहे हैं। उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में बीएसएफ फिरोजपुर रेंज के डीआईजी से बातचीत नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed