फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UPSC Civil Services Result: Rohtak's Saloni Jain ranked 253th In UPSC Exam

रोहतक की सलोनी जैन को यूपीएससी परीक्षा में मिली सफलता, समाज में बदलाव लाने की चाहत

Wed, 05 Aug 2020 02:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Services Result: Rohtak's Saloni Jain ranked 253th In UPSC Exam
सलोनी जैन

समाज में महिलाओं से दोयम दर्जे का व्यवहार होता है। बचपन से यह देखा व सुना है। बहू-बेटियों को घर व समाज में बराबरी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। कभी घरेलू हिंसा तो कभी यौन उत्पीड़न के नाम पर अन्याय देखा है। इसीलिए कानून की पढ़ाई की। अब समाज में महिलाओं से हो रहे दोयम दर्जे के व्यवहार को रोकना व समाज में बदलाव लाना है। यह कहना है रेलवे रोड रोहतक निवासी सलोनी जैन का। 

विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को जारी यूपीएससी परीक्षा में 253वां रैंक हासिल किया है। अमर उजाला से हुई बातचीत में उन्होंने अपनी सफलता के पीछे के संघर्ष को साझा किया। सलोनी जैन ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार व अन्याय देखकर इसे बदलने की मन में ठानी। इसके लिए दिल्ली के नेशनल कॉलेज ऑफ लॉ से कानून की पढ़ाई की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अपने पिता आदेश जैन को समाज में बदलाव की इच्छा बताई तो उन्होंने लॉ के बजाय सिविल सर्विस चुनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आप बदलाव के लिए प्रयास तब कर सकते हैं, जब किसी अच्छे पद पर हों। आईएएस इसका बेहतर जरिया है। यूपीएससी पास कर हम समाज हित में काम कर सकते हैं। यह लक्ष्य पाने के लिए दिन में 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। परीक्षा पास कर अब सपना सच करने का समय आ गया है। अब बहन, बेटियों व महिलाओं के हित में काम करना है। 

टिप्स: सलोनी का कहना है कि वे अपने परिवार के साथ पिछले करीब 15 साल से दिल्ली में रहती हैं। पिता आदेश जैन अधिवक्ता हैं। मां भी अधिवक्ता हैं, मगर घर संभालती हैं। यूपीएससी परीक्षा में लॉ को अपना विषय चुना। इसकी दो वर्ष तक कड़ी पढ़ाई ने सफलता दिलाई। कोई स्पेशल कोचिंग न लेकर सेल्फ स्टडी की है। गाइडेंस के लिए ऑनलाइन वीडियो देखे। इसमें पिछले वर्षों के यूपीएससी टॉपर शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed