{"_id":"63355961024c383413528a9e","slug":"up-agriculture-minister-reached-kurukshetra-to-see-natural-farming","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्राकृतिक खेती देखने पहुंचे यूपी के कृषि मंत्री, फसल देख वैज्ञानिकों का दल हुआ हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्राकृतिक खेती देखने पहुंचे यूपी के कृषि मंत्री, फसल देख वैज्ञानिकों का दल हुआ हैरान
Thu, 29 Sep 2022 02:12 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:12 PM IST
सार
कुछ दिनों पहले ही गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मौजूदगी में वहां के मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों का दल भी यहां पहुंचा था। यही नहीं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री व विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति व कृषि वैज्ञानिक भी दो दिवसीय इस कार्यक्रम में यहां पहुंचे थे और बारीकी से इस खेती का अवलोकन किया था।
विज्ञापन
प्राकृतिक खेती को देखने पहुंच यूपी के कृषि एवं शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के फार्म पर 120 एकड़ में की जा रही प्राकृतिक खेती को देखने गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल और उत्तर प्रदेश के कृषि एवं शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। साथ में कृषि वैज्ञानिकों का एक दल था। इस दल ने यहां धान, गन्ना व अन्य फसलों का बारीकी से अवलोकन किया। प्राकृतिक तरीके से तैयार की गई फसल को देख यह दल गदगद हो उठा।
विज्ञापन
हैरानी जताई कि प्राकृतिक तौर पर भी इस तरह से खेती की जा सकती है। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. हरिओम ने उन्हें सभी फसलों के बारे में विस्तार से जानकरी दी। उन्होंने प्राकृतिक तरीके से फसल तैयार करने की वैज्ञानिक विधि से भी अवगत कराया। वैज्ञानिकों का दल सबसे पहले गुरुकुल पहुंचा, जहां उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
फार्म का अवलोकन के करने के बाद वापस गुरुकुल पहुंचे। यहां कृषि वैज्ञानिकों का दल किसानों से रूबरू हुआ और उनसे बातचीत की। किसानों ने बताया कि वे इस खेती को अपना चुके हैं और यह खेती उनके लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मौजूदगी में वहां के मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों का दल भी यहां पहुंचा था। यही नहीं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री व विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति व कृषि वैज्ञानिक भी दो दिवसीय इस कार्यक्रम में यहां पहुंचे थे और बारीकी से इस खेती का अवलोकन किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है