{"_id":"f5228eea370681f3317ab27ffbe44a83","slug":"unlicensed-fireworks-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस बेच रहे पटाखे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस बेच रहे पटाखे जब्त
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 03 Nov 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी के उपायुक्त मोहम्मद शाइन के निर्देश पर शनिवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में अवैध तौर पर बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे पटाखों को जब्त किया गया। एसडीएम (साउथ) कशिश मित्तल और एसडीएम (ईस्ट) दानिश अशरफ ने अपने-अपने अधीन आने वाले सेक्टरों में शनिवार को पूरा दिन चेकिंग की।
अधिकारियों ने लगभग 140 किलो पटाखे जब्त किए। रविवार को भी छापेमारी जारी रहेगी। पहली बार दिवाली पर इस तरह की छापेमारी हो रही है।
दुकानदार बिना लाइसेंस लिए ही पटाखे बेच रहे थे। कशिश मित्तल के नेतृत्व में टीम ने डड्डूमाजरा, मलोया, सेक्टर-56, पलसोरा, सेक्टर-44, बुड़ैल और कजहेड़ी में चेकिंग की। यहां से बिना लाइसेंस के बिक रहे 100 किलो से ज्यादा पटाखे जब्त किए। एसडीएम दानिश अशरफ के नेतृत्व में टीम ने सेक्टर-26, मौली जागरां, मनीमाजरा, बापू धाम कॉलोनी सहित कई अन्य स्थानों पर चेकिंग की और 40 किलोग्राम पटाखे जब्त किए।
जब्त किए गए कुछ पटाखे संपदा विभाग के स्टोर में रखे गए हैं जबकि कुछ को पानी में डालकर नष्ट कर दिया गया। इससे पहले भी दोनों एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्रों में छापेमारी की थी और बिना लाइसेंस के पटाखे बेच रहे दुकानदारों के पटाखे जब्त कर लिए थे।