{"_id":"5d6638ae8ebc3e01557e53af","slug":"unique-calls-for-marriages-on-police-helpline-number","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब फोन कॉल, 'हैलो पुलिस, प्लीज मेरी शादी करा दीजिए, जिंदगीभर अहसान नहीं भूलूंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीबोगरीब फोन कॉल, 'हैलो पुलिस, प्लीज मेरी शादी करा दीजिए, जिंदगीभर अहसान नहीं भूलूंगा'
Wed, 28 Aug 2019 01:49 PM IST
खुशबू गोयल
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो...आप पुलिस हेल्पलाइन से बोल रहे हैं, मैं रोहतक से बोल रहा हूं, मेरी शादी नहीं हो रही है, प्लीज करा दीजिए, जिंदगी भर आपका अहसान नहीं भूलूंगा। उक्त गुहार पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर तैनात पुलिसकर्मी से लगाई जा रही है। हेल्पलाइन नंबर पर हर दिन करीब 70 कॉल्स आती हैं, वहीं हर महीने छह ऐसे ही मामलों से जुड़ी होती है। इससे मदद के लिए तैनात पुलिसकर्मचारी भी परेशान हो चुके हैं। हालांकि, पुलिस कर्मचारी की ओर से सुरक्षा संबंधी मदद दिलाने की बात कहकर कॉल कट कर दी जाती है।
कुछ लोग बेवजह पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करते हैं। ऐसे लोगों का नंबर निकलवाकर परिजनों को जानकारी दी जाएगी। यदि इसके बाद भी बेवजह कॉल कर पुलिस को परेशान किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। लोगों को किसी भी तरह की सुरक्षा संबंधी सूचना देकर पुलिस का सहयोग करना चाहिए।
- राहुल शर्मा, एसपी रोहतक

इस तरह के मामलों की बानगी
केस नंबर-एक: मैं बलियाना गांव से बोल रहा हूं। दो बार शादी टूट चुकी है। अब कोई शादी करने के लिए नहीं आ रहा है। इसके कारण पूरी तरह से टेंशन में रहता हूं। आप ही मेरी शादी करवाने में मदद करें। आप पुलिस है और बहुत से लोगों को जानते हैं।
केस नंबर-दो: हैलो सर, रोहतक के सुखपुरा चौक से बोल रहा हूं। 15 साल से शादी नहीं हो पा रही है। 40 की उम्र में पहुंच चुका हूं। प्लीज शादी करा दो।
केस नंबर-तीन: सर मैं सेक्टर-दो से बोल रहा हूं। मेरी पत्नी और बच्चे बीमार रहते हैं। इलाज भी चल रहा है मगर आराम नहीं मिल पा रहा है। आप पुलिस है थोड़ी बहुत मदद मिल जाए तो बहुत ही अच्छा होगा। प्लीज मेरी मदद करो।
केस नंबर-चार: सर मैं खरावड़ गांव से बोल रहा हूं। छह माह से कोई नौकरी नहीं लग पा रही है। जिसके कारण घर वाले भी सही से बात नहीं करते हैं। प्लीज पुलिस अंकल आप ही किसी से कहकर नौकरी लगवा दीजिए। ताकि घर वालों का फिर से पहले की तरह प्यारा बन सकूं।