{"_id":"61debedfa9b6c215ba7ed645","slug":"union-minister-gajendra-singh-shekhawat-gets-z-plus-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को मिला जेड प्लस घेरा, पीएम की सुरक्षा में चूक के बाद केंद्र का बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को मिला जेड प्लस घेरा, पीएम की सुरक्षा में चूक के बाद केंद्र का बड़ा फैसला
Wed, 12 Jan 2022 05:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Jan 2022 05:13 PM IST
सार
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद भाजपा नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मुहैया करा दी है। वहीं होशियारपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद पंजाब में केंद्र सरकार ने भाजपा नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखाबत को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दे दी है। जनवरी में अब तक केंद्र की ओर से पांच बड़े नेताओं को जेड और वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जा चुकी है।
विज्ञापन
पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के बाद केंद्र और राज्य स्तर पर जांच की जा रही है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दोनों की जांच एजेंसियों पर रोक लगा दी गई है। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित कमेटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इन सबके के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रदेश में भाजपा नेताओं की सुरक्षा को लेकर कुछ खुफिया जानकारी मिली है, जिसके बाद मंत्रालय ने पंजाब भाजपा नेताओं की सुरक्षा बढ़ानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पंजाब चुनाव में भाजपा के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की बुधवार को केंद्र ने सुरक्षा बढ़ाकर जेड प्लस कर दी है। इनके साथ ही पार्टी के होशियारपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की सुरक्षा में वृद्धि की गई है। हाल ही में दूसरे दलों से आए कुछ नेताओं की भी सुरक्षा केंद्र ने बढ़ा कर जेड और वाई की है।
विज्ञापन
किसानों का गुस्सा भी कारण
पंजाब में किसान आंदोलन को लेकर भाजपा के प्रति अभी किसानों में गुस्सा है। प्रधानमंत्री के काफिले को किसानों के द्वारा रोकने के साथ ही अन्य नेताओं को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ चुका है। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए केंद्र ने एहतियातन यह फैसला किया है।
इन्हें मिल चुकी है जेड वाई श्रेणी की सुरक्षा
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा को केंद्र ने वाई प्लस की सुरक्षा दी है। इनकी सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पंजाब के पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को जेड-श्रेणी की सुरक्षा कवच दिया गया है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा को केंद्र ने जेड सुरक्षा दी है।