फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unemployed labour commit suicide in Muktsar

बेरोजगारी से परेशान मजदूर ने 5 साल के बेटे को फंदे से लटकाया, खुद भी दी जान

Thu, 14 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर) Updated Thu, 14 Sep 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Unemployed labour commit suicide in Muktsar
- फोटो : Demo Photo
गांव भुल्लरवाला में गरीबी से दुखी एक मजदूर ने अपने पांच साल के बेटे को फंदे से लटकाने के बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक मजदूर की चार बेटियां भी हैं, जो घटना के समय अपनी मां समेत ननिहाल गई हुई थीं। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।  
विज्ञापन


गांव भुल्लरवाला निवासी मजदूर बलजीत सिंह गरीबी और आर्थिक तंगी के चलते काफी समय से परेशान चल रहा था। बीते कुछ समय से मजदूरी न मिलने के चलते वह बेरोजगार भी था। इस वजह से वह और परेशान हो गया। मंगलवार रात उसकी पत्नी जसविदंर कौर अपनी चारों बेटियों समेत मायके रघुआना डबवाली हरियाणा गई थीं। घर पर उसका 5 वर्षीय बेटा वरिंदर सिंह ही था। इस दौरान बलजीत ने पहले बेटे वरिंदर को फंदे पर लटका दिया और उसके बाद खुद भी फंदा लगाकर खुदकुशी कर दी।
विज्ञापन


घटना का पता चलने पर मृतक के भाई रशपाल सिंह के बयान पर पुलिस ने जांच करते धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। थाना लंबी के प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि मजदूर ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने फंदा लगा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed