फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Udai Bhan became state president of Haryana Congress

हरियाणा में हुड्डा की बड़ी जीत: अपने खेमे के उदयभान को बनवाया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त

Wed, 27 Apr 2022 01:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Apr 2022 01:24 PM IST
सार

भूपेंद्र हुड्डा के सामने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा की नहीं चली। वह प्रदेश में संगठन नहीं खड़ा कर सकीं। इससे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और हुड्डा खेमे के बीच विवाद जगजाहिर है।

विज्ञापन
Udai Bhan became state president of Haryana Congress
हरियाणा कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : @BhupinderShooda

विस्तार

पार्टी में मची खींचतान के बीच हरियाणा कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। हाईकमान ने पूर्व विधायक उदयभान को हरियाणा में पार्टी की कमान सौंपी है। वहीं चार नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किया है। उदयभान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के हैं। हुड्डा गुट लंबे समय से प्रदेश अध्यक्ष अपने खेमे के नेता को बनाने की मांग कर रहा था। आखिरकार बुधवार को उनकी यह मांग पूरी हुई। पिछले सप्ताह ही कुमारी सैलजा ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था। सोनिया गांधी ने सैलजा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


इन्हें बनाया गया कार्यकारी अध्यक्ष
पार्टी ने श्रुति चौधरी, रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज व सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में जातीय समीकरण का ध्यान रखा। अनुसूचित जाति के अध्यक्ष को हटाकर उसी जाति के उदयभान को कमान सौंपी गई है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के पिता गया राम विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन


हुड्डा के सामने सैलजा की नहीं चली
भूपेंद्र हुड्डा के सामने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा की नहीं चली। वह प्रदेश में संगठन नहीं खड़ा कर सकीं। इससे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और हुड्डा खेमे के बीच विवाद जगजाहिर है। तंवर भी प्रदेश में अपना संगठन खड़ा नहीं कर सके थे। हालांकि बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ही अलविदा कह दिया। तंवर के बाद पार्टी ने कुमारी सैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मगर हालात तब भी नहीं बदले। हुड्डा और सैलजा गुट के बीच खींचतान जारी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया गांधी से मिले दीपेंद्र हुड्डा
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बुधवार को नई दिल्ली में सोनिया गांधी मुलाकात की। करीब आधा घंटा यह मुलाकात चली। पार्टी संगठन के मुद्दे को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पलवल पहुंचे और होडल में पूर्व विधायक उदयभान के निवास स्थान पर मुलाकात की। हुड्डा खेमा बुधवार सुबह से ही बेहद सक्रिय था। इसके बाद से ही उदयभान के प्रदेश अध्यक्ष बनने के कयास लगाए जाने लगे थे। 

कुलदीप बिश्नोई को झटका
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश अध्यक्ष का पद अपने नजदीकी को दिलवाने में कामयाब रहे। पार्टी ने उनकी पंसद के नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि कुलदीप बिश्नोई खुद इस पद पर काबिज होना चाह रहे थे। मंगलवार को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल और कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने अलग-अलग बैठक भी की थी। मगर बिश्नोई नहीं चल सकी। 

आलाकमान को समझाने में कामयाब रहा हुड्डा गुट
हुड्डा गुट ने पंजाब कांग्रेस में की गई मनमानी का उदाहरण पेश कर आलाकमान पर दबाव बनाया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस बात पर अड़े थे कि पार्टी को हरियाणा में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह उन भरोसा जताना होगा। इस बात का उदाहरण भी उन्होंने आलाकमान के सामने पेश किया है। यह भी कहा है कि 2019 चुनाव में टिकट बंटवारे में पूरी तरह उनकी चली होती तो कांग्रेस सरकार बनाती। 
 

हमारे जुझारू व कर्मठ साथी उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष व श्रुति चौधरी, राम किशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज, सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का आभार। यह फैसला हरियाणा कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed