फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tyre blast of canter full of devotees, 34 injured

श्रद्धालुओं से भरे कैंटर का टायर फटा, 34 जख्मी

Sat, 27 Jun 2015 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बादल (मुक्तसर)/बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बादल (मुक्तसर)/बठिंडा Updated Sat, 27 Jun 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
tyre blast of canter full of devotees, 34 injured

गंगानगर (राजस्थान) से लुधियाना के सोमसर स्थित गुरुद्वारा साहिब में कार सेवा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरे कैंटर का अगला टायर फट गया। कैंटर पलटने से करीब 34 श्रद्धालुओं को चोटें आईं। कैंटर में करीब 65 श्रद्धालु थे।

विज्ञापन


यह हादसा बठिंडा के गांव कालझरानी के पास हुआ। घायलों में शामिल 29 लोगों को गांव बादल और पांच को बठिंडा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।

गंगानगर जिले से संबंधित करीब 65 श्रद्धालु कैंटर के जरिये शनिवार को सोमसर (लुधियाना) के गुरुद्वारा साहिब में कार सेवा को जा रहा थे। गांव कालझरानी के पास अचानक कैंटर का अगला टायर फटने से संतुलन बिगड़ गया। इससे बेकाबू हुआ कैंटर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में 34 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से बादल व बठिंडा के अस्पतालों में दाखिल कराया गया।

बठिंडा के अस्पताल में दाखिल घायलों में शामिल बलविंदर सिंह निवासी सादुल शहर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हरप्रीत सिंह और अमरदीप सिंह निवासी सादुल शहर को गंभीर हालत में अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मनोज निवासी चक्क महराज सादुल शहर, राजा सिंह बठिंडा के सिविल अस्पताल में दाखिल हैं।  हादसे की सूचना मिलते ही मलोट के  एसडीएम बिक्रमजीत शेरगिल ने बादल सिविल अस्पताल का दौरा कर घायलों का हालचाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed