फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   typing test Only PU officials decide Advisor

टाइपिंग टेस्ट कब होगा.. पीयू के अधिकारी ही करेंगे तयः एडवाइजर

Sun, 06 Sep 2020 12:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
typing test Only PU officials decide Advisor
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में क्लर्क भर्ती के लिए कराए गए परीक्षा के बाद हजारों युवक टाइपिंग टेस्ट के इंतजार में बैठे हैं। कोरोना महामारी के चलते टाइपिंग टेस्ट नहीं हो पाया है। परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार पिछले कई महीनों से टाइपिंग टेस्ट कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर एडवाइजर मनोज परिदा ने ट्वीट किया है। परिदा ने ट्वीट कर लिखा है कि क्लर्क भर्ती के टाइपिंग टेस्ट का काम चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी को सौंपा गया है। केवल वे ही टाइपिंग टेस्ट की तारीखें तय कर सकते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि प्रशासन सिर्फ परिणाम प्राप्त होने पर नियुक्ति पत्र देगा। बीते दिनों प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूटी प्रशासन के सेक्रेटरी पर्सनल संजय झा ने कहा था कि टेस्ट के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी जल्द ही उचित फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed